विज्ञापन
This Article is From May 14, 2022

केंद्र सरकार ने गेहूं निर्यात पर लगाया बैन, अभी दो दिन पहले ही एक्सपोर्ट को लेकर रखा था बड़ा लक्ष्य

भारत ने गेहूं के निर्यात पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लागू कर दिया है. आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, भारत ने बढ़ती घरेलू कीमतों को नियंत्रित करने लिए ये फैसला लिया है.

गेहूं के निर्यात पर सरकार का बड़ा फैसला
नई दिल्ली:

भारत ने गेहूं के निर्यात पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लागू कर दिया है. यह फैसला तब आया है, जब अभी भारत ने गेंहू के निर्यात को बढ़ाने का लक्ष्य रखा था. गेंहू के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक प्रतिनिधिमंडल भी गठित किया था. इस प्रतिनिधिमंडल को गेहूं के निर्यात को बढ़ावा देने की संभावनाओं का पता लगाने के लिए मोरक्को, ट्यूनीशिया और इंडोनेशिया सहित नौ देशों में भेजने की बात सामने आई थी. लेकिन इस घोषणा के ठीक दो दिन बाद ही सरकार ने तत्काल प्रभाव से गेंहू के निर्यात पर रोक लगा दी.

हालांकि योजना में अचानक बदलाव के बारे में पूछे जाने पर, सरकारी सूत्रों ने कहा कि चीन भारत से खाद्यान्न ले रहा है क्योंकि फसल के नुकसान के कारण वहां खाद्य सुरक्षा संबंधी चिंताएं हैं. लगातार पांच वर्षों की रिकॉर्ड फसल के बाद, भारत ने अपने गेहूं के उत्पादन के अनुमान को फरवरी के 111.3 टन के अनुमान से घटाकर 105 मिलियन टन कर दिया, जब गर्मी की वजह से फसल की पैदावार प्रभावित हुई थी.

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, भारत ने बढ़ती घरेलू कीमतों को नियंत्रित करने लिए ये फैसला लिया है. डीजीएफटी ने कहा, 'गेहूं की निर्यात नीति तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित है...'यह भी स्पष्ट किया कि भारत सरकार द्वारा अन्य देशों को उनकी खाद्य सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए और उनकी सरकारों के अनुरोध के आधार पर दी गई अनुमति के आधार पर गेहूं के निर्यात की अनुमति दी जाएगी.

एक अलग अधिसूचना में, डीजीएफटी ने प्याज के बीज के लिए निर्यात शर्तों को आसान बनाने की घोषणा की. देशभर में पिछले काफी समय से खाद्य सामग्री के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं. जिस वजह से लोगों की परेशानी भी बढ़ रही है. अनुमान है कि देश में पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ खाद्य पदार्थ भी महंगे होते जा रहे हैं. खाद्य तेल के दाम जहां आसमान छू रहे हैं. जबकि गेहूं के आटे के दाम भी बढ़ गए हैं.

एक जानकारी के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले आटे की कीमत करीब 13 फीसदी बढ़ गई है. खुदरा बाजार में अब आटे की अधिकतम कीमत 59 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. खुदरा बाजारों में गेहूं के आटे की औसत कीमत सोमवार को 32.91 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में लगभग 13 प्रतिशत अधिक है. सरकारी आंकड़ों में यह बताया गया है. 

ये भी पढ़ें: "बंद कमरे में कौन सी बात हो रही?"- CM नीतीश और तेजस्वी की बैठक पर चिराग पासवान ने निशाना साधा

आठ मई, 2021 को गेहूं के आटे का अखिल भारतीय औसत खुदरा मूल्य 29.14 रुपये प्रति किलोग्राम था. मंत्रालय 22 आवश्यक वस्तुओं - चावल, गेहूं, आटा, चना दाल, अरहर (अरहर) दाल, उड़द दाल, मूंग दाल, मसूर दाल, चीनी, गुड़, मूंगफली तेल, सरसों का तेल, वनस्पति, सूरजमुखी तेल, सोया तेल, पाम तेल, चाय, दूध, आलू, प्याज, टमाटर और नमक की कीमतों की निगरानी करता है. इन वस्तुओं की कीमतों के आंकड़े देशभर में फैले 167 बाजार केंद्रों से एकत्र किए जाते हैं.

VIDEO: दिल्‍ली के मुंडका में आग लगने से 27 लोगों की मौत, कई लोग अब भी लापता

लेखक के बारे में
img
अखिलेश शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Banned The Export Of Wheat, Wheat Export, India Bans Export Of Wheat, Inflation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com