उत्तर प्रदेश के झांसी में वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर एक हैरान करने वाला वाकया सामने आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह घटना 29 मार्च की है, जब एक कुत्ता चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में पटरी पर गिर गया. गनीमत रही कि समय रहते ट्रेन को रोककर उसकी जान बचा ली गई.
The dog escaped alive is the story. This guy needs to be charged under relevant sections in Railways & Animal Cruelty. And his punishment widely publicized. "Broken Windows Theory" and "Made an example by law" are powerful deterrents India fails to use.pic.twitter.com/HyMIWC6fCb
— Aravind (@aravind) April 2, 2025
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
जानकारी के मुताबिक, यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 पर उस समय हुई, जब ट्रेन घटना 22222 मुंबई राजधानी एक्सप्रेस स्टेशन पर थी. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक कुत्ते को ट्रेन के कोच में चढ़ाने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान कुत्ते के गले से पट्टा छूट गया और वह संतुलन खोकर ट्रेन के नीचे जा गिरा. यह देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.
हालांकि, इस संकट के बीच राहत की बात यह रही कि किसी ने तुरंत चैन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया. सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम भी मौके पर पहुंच गई. यात्रियों और आरपीएफ कर्मियों ने मिलकर तत्परता दिखाई और कुत्ते को ट्रेन के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला. इस दौरान कुत्ते को कोई गंभीर चोट नहीं आई, जिसे सभी ने चमत्कार माना. कुत्ते को बचाने के बाद ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं