विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: तिमाही बिलिंग खत्म, जनवरी से हर महीने देना होगा बिजली बिल

कोलकाता विद्युत आपूर्ति निगम (सीईएससी) के लाइसेंस क्षेत्रों के उपभोक्ता पहले से ही हर महीने अपने बिलों का भुगतान करते हैं. राज्य के बाकी हिस्सों में मुख्य रूप से राज्य की बिजली कंपनी पश्चिम बंगाल राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा सेवा दी जाती है.

पश्चिम बंगाल: तिमाही बिलिंग खत्म, जनवरी से हर महीने देना होगा बिजली बिल
प्रतीकात्मक तस्वीर
NDTV

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि राज्य संचालित बिजली वितरण कंपनी के सेवा वाले क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को जनवरी से हर महीने बिजली के बिल मिलेंगे, जबकि अभी तिमाही बिल मिलते हैं. मई में राज्य में भाजपा सरकार के सत्ता संभालने के बाद से व्यावसायिक गतिविधियों में आई तेजी की ओर परोक्ष इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल के वाणिज्यिक और औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली की खपत इतनी बढ़ गई है कि राज्य बिजली की कमी वाला क्षेत्र बन गया है.

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद अधिकारी ने पत्रकारों से कहा कि राज्य बिजली वितरण कंपनी के सेवा क्षेत्रों के निवासी लंबे समय से तिमाही बिल जारी किये जाने की प्रणाली के स्थान पर मासिक बिल की मांग कर रहे थे, क्योंकि एक साथ तीन महीने का शुल्क चुकाना कई परिवारों के लिए कठिनाई पैदा कर रहा था.

उन्होंने कहा, "राज्य सरकार ने इस मांग को स्वीकार कर लिया है और लंबे समय से चली आ रही प्रथा को समाप्त करने का निर्णय लिया है."

कोलकाता विद्युत आपूर्ति निगम (सीईएससी) के लाइसेंस क्षेत्रों के उपभोक्ता पहले से ही हर महीने अपने बिलों का भुगतान करते हैं. राज्य के बाकी हिस्सों में मुख्य रूप से राज्य की बिजली कंपनी पश्चिम बंगाल राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा सेवा दी जाती है. हालांकि, राज्य बिजली कंपनी के अंतर्गत आने वाले न्यू टाउन क्षेत्र में पहले से ही मासिक बिल जारी किया जाता है. तिमाही बिलिंग प्रणाली वाम मोर्चा के शासनकाल से ही लागू थी.

सीईएससी के लाइसेंस वाले क्षेत्रों में उपभोक्ता पहले से ही हर महीने बिजली बिल का भुगतान करते हैं. राज्य के बाकी अधिकांश हिस्सों में बिजली की आपूर्ति सरकारी कंपनी पश्चिम बंगाल राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (डब्ल्यूबीएसईडीसीएल) करती है.

हालांकि, राज्य की बिजली वितरण कंपनी के अंतर्गत आने वाले न्यू टाउन क्षेत्र में भी उपभोक्ताओं को हर महीने बिजली बिल दिया जाता है. त्रैमासिक बिल जारी किये जाने की व्यवस्था वाम मोर्चा शासन के समय से ही लागू है.

ममता बनर्जी सरकार के दौरान भी इस मुद्दे पर कई बार चर्चा हुई लेकिन इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया था.

यह भी पढ़ें: बीजेपी की '3D रणनीति', पंजाब-यूपी और संसद में फैसले लेने में इसलिए हो रही है देरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal, Electricity Bill
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com