विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2019

पश्चिम बंगाल: छठ पूजा के लिए बना अस्थायी ढांचा ढहा, 30 लोग नदी में गिरे

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में शनिवार को तोरसा नदी के किनारे फांसिर घाट पर छठ पूजा के लिए बनाया गया बांस के ढांचे का एक हिस्सा ढह गया.

पश्चिम बंगाल: छठ पूजा के लिए बना अस्थायी ढांचा ढहा, 30 लोग नदी में गिरे
प्रतीकात्मक फोटो
कूच बिहार:

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में शनिवार को तोरसा नदी के किनारे फांसिर घाट पर छठ पूजा के लिए बनाया गया बांस के ढांचे का एक हिस्सा ढह गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार शाम साढ़े चार बजे हुए इस हादसे में लगभग 30 लोग नदी में गिर गए. घटनास्थल पर राहत कार्य के लिए सुरक्षा बलों और आपदा प्रबंधन के कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है.  

कश्मीर में बंगाली मजदूरों की हत्या की घटना पर ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है और कोई घायल नहीं हुआ है. जिलाधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी स्थिति का जायजा लेने घटनास्थल पर पहुंचे. 

Video: ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग की पहाड़ियों में की जॉगिंग

लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhath Festivities, Chhath Puja 2019, Chhath Puja In West Bengal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com