- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले ADR ने राज्य के विधायकों की संपत्ति पर एक रिपोर्ट जारी की है.
- रिपोर्ट के अनुसार टॉप दस अमीर विधायकों में नौ तृणमूल कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं.
- सबसे गरीब दस विधायकों में से छह भाजपा के हैं, जिनमें सबसे गरीब विधायक के पास मात्र एक हजार सात सौ रुपए हैं.
West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है. धीरे-धीरे चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है. इस बीच ADR ने राज्य के मौजूदा विधायकों की संपत्ति को लेकर एक रिपोर्ट प्रकाशित की है. इस रिपोर्ट में बंगाल के 10 सबसे अमीर और 10 सबसे गरीब विधायकों की लिस्ट साझा की गई है. खास बात यह है कि टॉप-10 अमीर विधायकों की लिस्ट में 9 विधायक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) से है. वहीं सबसे गरीब 10 विधायकों की लिस्ट में 6 विधायक बीजेपी से हैं. विधायकों की संपत्ति का यह डाटा बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में उम्मीदवारों द्वारा दिए गए हलफनामे के आधार पर बनाई गई है. मतलब यह कि विधायकों की संपत्ति का यह डाटा 5 साल पहले की है.
इस लिस्ट में सबसे गरीब विधायक की संपत्ति चौंकाने वाली है. बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के आंकड़ों के अनुसार राज्य के सबसे गरीब विधायक के पास मात्र 1700 रुपए की संपत्ति है.
बंगाल के 10 सबसे गरीब विधायकों की लिस्ट
| नाम | विधानसभा सीट | दल | कुल संपत्ति |
| निर्मल कुमार धारा | इंडास | बीजेपी | 1700 रुपए |
| पुंडरिकाक्ष्य साहा | नबद्वीप | टीएमसी | 30423 रुपए |
| चंदना बाउरी | साल्टोरा | बीजेपी | 62296 रुपए |
| विमल घोष | पुरसुरा | बीजेपी | 210379 रुपए |
| बिरबाहा हांसदा | झारग्राम | टीएमसी | 306215 रुपए |
| शम्पा धारा | रैना | टीएमसी | 345778 रुपए |
| देवनाथ हांसदा | बीनपुर | टीएमसी | 364500 रुपए |
| सीतल कपत | घाटाल | बीजेपी | 409916 रुपए |
| अनुप कुमार साहा | दुराजपुर | बीजेपी | 440957 रुपए |
| दिवाकर घरामी | सोनामुखी | बीजेपी | 497000 रुपए |
बंगाल के 10 सबसे अमीर विधायकों की लिस्ट
| नाम | विधानसभा सीट | पार्टी | कुल संपत्ति |
| जाकिर हुसैन | जांगीपुर | टीएमसी | 672290370 रुपए |
| अहमद जावेद खान | कस्बा | टीएमसी | 323301926 रुपए |
| विवेक गुप्ता | जोरासांको | टीएमसी | 319943060 रुपए |
| मनोज तिवारी | शिबपुर | टीएमसी | 203357703 रुपए |
| बायरन बिस्वास | सागरदिघी (उपचुनाव) | टीएमसी, | 201262059 रुपए |
| रुदेन सदा लेप्चा | कलिंमपोंग | भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा | 182364367 रुपए |
| प्रदीप मजूमदार | दुर्गापुर पुरब | टीएमसी | 181427531 रुपए |
| नंदिता चौधरी | हावड़ा दक्षिण | टीएमसी | 157346468 रुपए |
| डॉ. अशोक कुमार चट्टोपाध्याय | हासन | टीएमसी | 147573994 रुपए |
| दुलाल चंद्र दास | महेशतला | टीएमसी | 137322155 रुपए |
बंगाल के सबसे गरीब विधायक निर्मल कुमार धारा इस समय भारत के सबसे गरीब विधायक है. निर्मल कुमार धारा एक प्राइवेट ट्यूटर हैं. वो इंग्लिश में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. 2021 चुनाव में निर्मल के चुनाव का पूरा खर्चा पार्टी ने खुद उठाया. निर्मल के अकाउंट से एक भी पैसा खर्च नहीं हुआ था.
यह भी पढ़ें - बंगाल के रासबिहारी में TMC-BJP आमने-सामने, ‘बाहरी दखल' बनाम ‘बदलाव' बना बड़ा मुद्दा, पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं