विज्ञापन

बंगाल के 10 सबसे अमीर और गरीब विधायक, अमीरों की लिस्ट में TMC के 9 MLA, गरीबों की लिस्ट में BJP के 6

बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है. इस बीच ADR ने राज्य के विधायकों की संपत्ति पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की है. आइए जानते हैं, बंगाल के 10 सबसे अमीर और 10 सबसे गरीब विधायक कौन हैं और किस पार्टी से हैं?

बंगाल के 10 सबसे अमीर और गरीब विधायक, अमीरों की लिस्ट में TMC के 9 MLA, गरीबों की लिस्ट में BJP के 6
TMC के जाकिर हुसैन बंगाल के सबसे अमीर विधायक हैं, जबकि बीजेपी के निर्मल कुमार धारा सबसे गरीब विधायक हैं.
  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले ADR ने राज्य के विधायकों की संपत्ति पर एक रिपोर्ट जारी की है.
  • रिपोर्ट के अनुसार टॉप दस अमीर विधायकों में नौ तृणमूल कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं.
  • सबसे गरीब दस विधायकों में से छह भाजपा के हैं, जिनमें सबसे गरीब विधायक के पास मात्र एक हजार सात सौ रुपए हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है. धीरे-धीरे चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है. इस बीच ADR ने राज्य के मौजूदा विधायकों की संपत्ति को लेकर एक रिपोर्ट प्रकाशित की है. इस रिपोर्ट में बंगाल के 10 सबसे अमीर और 10 सबसे गरीब विधायकों की लिस्ट साझा की गई है. खास बात यह है कि टॉप-10 अमीर विधायकों की लिस्ट में 9 विधायक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) से है. वहीं सबसे गरीब 10 विधायकों की लिस्ट में 6 विधायक बीजेपी से हैं. विधायकों की संपत्ति का यह डाटा बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में उम्मीदवारों द्वारा दिए गए हलफनामे के आधार पर बनाई गई है. मतलब यह कि विधायकों की संपत्ति का यह डाटा 5 साल पहले की है. 

इस लिस्ट में सबसे गरीब विधायक की संपत्ति चौंकाने वाली है. बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के आंकड़ों के अनुसार राज्य के सबसे गरीब विधायक के पास मात्र 1700 रुपए की संपत्ति है. 

बंगाल के 10 सबसे गरीब विधायकों की लिस्ट

नामविधानसभा सीटदलकुल संपत्ति
निर्मल कुमार धाराइंडासबीजेपी1700 रुपए
पुंडरिकाक्ष्य साहानबद्वीपटीएमसी30423 रुपए
चंदना बाउरीसाल्टोराबीजेपी62296 रुपए
विमल घोषपुरसुराबीजेपी210379 रुपए
बिरबाहा हांसदाझारग्रामटीएमसी306215 रुपए
शम्पा धारारैनाटीएमसी345778 रुपए
देवनाथ हांसदाबीनपुरटीएमसी364500 रुपए
सीतल कपतघाटालबीजेपी409916 रुपए
अनुप कुमार साहादुराजपुरबीजेपी440957 रुपए
दिवाकर घरामीसोनामुखीबीजेपी497000 रुपए


बंगाल के 10 सबसे अमीर विधायकों की लिस्ट
 

नामविधानसभा सीटपार्टीकुल संपत्ति 
जाकिर हुसैनजांगीपुरटीएमसी672290370 रुपए
अहमद जावेद खानकस्बाटीएमसी323301926 रुपए
विवेक गुप्ताजोरासांकोटीएमसी319943060 रुपए
मनोज तिवारीशिबपुरटीएमसी203357703 रुपए
बायरन बिस्वाससागरदिघी (उपचुनाव)टीएमसी,201262059 रुपए
रुदेन सदा लेप्चाकलिंमपोंगभारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा182364367 रुपए
प्रदीप मजूमदारदुर्गापुर पुरबटीएमसी181427531 रुपए
नंदिता चौधरीहावड़ा दक्षिणटीएमसी157346468 रुपए
डॉ. अशोक कुमार चट्टोपाध्यायहासनटीएमसी147573994 रुपए
दुलाल चंद्र दासमहेशतलाटीएमसी137322155 रुपए 


बंगाल के सबसे गरीब विधायक निर्मल कुमार धारा इस समय भारत के सबसे गरीब विधायक है. निर्मल कुमार धारा एक प्राइवेट ट्यूटर हैं. वो इंग्लिश में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. 2021 चुनाव में निर्मल के चुनाव का पूरा खर्चा पार्टी ने खुद उठाया. निर्मल के अकाउंट से एक भी पैसा खर्च नहीं हुआ था. 

यह भी पढ़ें - बंगाल के रासबिहारी में TMC-BJP आमने-सामने, ‘बाहरी दखल' बनाम ‘बदलाव' बना बड़ा मुद्दा, पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com