पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले ADR ने राज्य के विधायकों की संपत्ति पर एक रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट के अनुसार टॉप दस अमीर विधायकों में नौ तृणमूल कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं. सबसे गरीब दस विधायकों में से छह भाजपा के हैं, जिनमें सबसे गरीब विधायक के पास मात्र एक हजार सात सौ रुपए हैं.