विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2021

कोलकाता : केएमसी चुनाव के दौरान फेंके गए बम, तीन जख्मियों में से एक ने गंवाया अपना पैर

यह घटना मतदान के दौरान वार्ड नंबर 36 में हुई. तीनों घायल लोग संबंधित क्षेत्र के मतदाता हैं. दोषियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है.

कोलकाता : केएमसी चुनाव के दौरान फेंके गए बम, तीन जख्मियों में से एक ने गंवाया अपना पैर
मतदान के दौरान बम ब्लास्ट में तीन जख्मी
कोलकाता:

कोलकाता ( Kolkata) के सियालदाह इलाके में रविवार को नगर निगम चुनाव के दौरान बम फेंके गए, जिसमें तीन मतदाता घायल हो गए और उनमें से एक की हालत गंभीर है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक घायल व्यक्ति ने अपना पैर गंवा दिया है तथा दो अन्य का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

DRDO वैज्ञानिक ने किया था दिल्ली कोर्ट में ब्लास्ट, पड़ोसी वकील था निशाना : पुलिस

उन्होंने बताया कि यह घटना मतदान के दौरान वार्ड नंबर 36 में ताकी स्कूल के सामने पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई और तीनों घायल लोग संबंधित क्षेत्र के मतदाता हैं.  अधिकारी ने कहा, ‘‘दो बम फेंके गए और हम दोषियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं.'' वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और राज्य निर्वाचन आयोग ने इस मामले में पुलिस से रिपोर्ट मांगी है. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
KMC Elections, Kolkata News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com