- शुभेंदु अधिकारी बंगाल के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं और वे पहली बार बीजेपी से सीएम होंगे
- उन्होंने 2026 विधानसभा चुनाव के हलफनामे में कुल संपत्ति लगभग 25-26 लाख रुपये बताई थी
- शुभेंदु के पास कोई सोना, आभूषण या कार नहीं है, जबकि उनकी अचल संपत्ति की कीमत 60 लाख रुपये से अधिक है
शुभेंदु अधिकारी बंगाल के नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं. उन्होंने आज 9वें मुख्यमंत्री के तौर पर कोलकाता के परेड ग्राउंड में शपथ ली. ममता बनर्जी को उनकी भवानीपुर सीट पर शिकस्त देने वाले शुभेंदु के नाम सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि बंगाल में बीजेपी के पहले सीएम हैं. उनके राजनीतिक बैकग्राउंड के बारे में तो सभी जानते हैं. इस बीच सवाल ये भी है कि आखिर बंगाल के नए शुभेंदु की नेटवर्थ कितनी हैं. मतलब उनके पास कितना पैसा, जमीन,जायदाद और सोना-चांदी और लग्जरी आइटम हैं.
शुभेंदु अधिकारी के पास कितनी संपत्ति?
शुभेंदु अधिकारी ने 2026 बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए जो हलफनामा दाखिल किया था, उसमें उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 85-86 लाख रुपये के बीच बताई थी. उनके पास 20-25 लाख की चल संपत्ति है, जिसमें बैंक बैलेंस के साथ ही सेविंग्स, एलआईसी और निवेश भी शामिल है. उनके ऊपर किसी भी तरह का कोई लोन, उधारी या कर्ज नहीं है.
शुभेंदु के पास कितनी कारें और गोल्ड?
शुभेंदु अधिकारी के पास 60 लाख रुपये से ज्यादा की अचल संपत्ति है, हालांकि उनके पास किसी बड़े बिजनेस या कोरपोरेट की कोई हिस्सेदारी नहीं है. खास बात यह है कि उनके पास बिल्कुल भी सोना या आभूषण नहीं है. न ही कोई कार है.कैश भी सिर्फ 12 हजार रुपये ही था. हालांकि पिछले कुछ सालों में उनकी इनकम में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. साल 2020-21 में उनकी सालाना इनकम करीब 8 लाख रुपये थी जो अब बढ़कर 17 लाख रुपये से ज्यादा हो गई है.
शुभेंदु के बैंक खाते में कितनी रकम?
चुनाव से पहले शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग को जो जानकारी दी थी उसके हिसाब से उनके पास सिर्फ 12,000 रुपये ही कैश था. वहीं SBI, PNB, और IDBI Bank समेत अन्य बैंक खातों में करीब 7 लाख रुपये जमा थे. बीजेपी नेता ने बैंक में डिपॉजिट के साथ ही पोस्टल सेविंग और NSS में लाखों रुपये का निवेश किया हुआ है. उनके पोस्टल सेविंग अकाउंट में 60000 रुपये, किसान विकास पत्र खाते में 2.60 लाख रुपये और NSC Certificate में करीब 5 लाख रुपये जमा किए हैं. शुभेंदु ने शेयर और बॉन्ड्स में करीब 14000 रुपये का इन्वेस्टमेंट किया है.
शुभेंदु के पास अचल संपत्ति कितनी है?
अचल संपत्ति में शुभेंदु के पास 9 लाख रुपये की खेती की जमीन, और करीब 27 लाख रुपये की नॉन एग्रीकल्चर जमीन है. कोई भी कमर्शियल उनके नाम पर नहीं है. हालांकि उनके नाम पर तीन घर और फ्लैट्स हैं, जिनकी कीमत चुनावी हलफनामे में 25 लाख रुपये के आसपास बताई गई है.
शुभेंदु के पास 2021 में कितनी संपत्ति थी?
बात अगर शुभेंदु के 2021 के चुनावी हलफनामे की करें तो उनकी कुल संपत्ति की कीमत करीब 1.10 करोड़ रुपये थी. जिसमें में चल और अचल संपत्तियां शामिल थी. उन्होंने अलग-अलग खातों में करीब 50 लाख रुपये जमा होने की जानकारी दी थी.
शुभेंदु के परिवार में कौन-कौन है?
बात अगर शुभेंदु अधिकारी के परिवार की करें तो उनके पिता शिशिर अधिकारी 3 बार सांसद रह चुके हैं. उनके दो भाई दिव्येंदु और सौमेंदु हैं. सौमेंदु अधिकारी बीजेपी नेता हैं तो वहीं दिव्येंदु टीएमसी सांसद रह चुके हैं. शुभेंदु अधिकारी की शादी नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें- कोलकाता का ब्रिगेड परेड ग्राउंड, शुभेंदु की शपथ, NDA का शक्तिप्रदर्शन, PM मोदी, शाह और 21 राज्यों के CM आएंगे | LIVE अपडेट्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं