Suvendu Adhikari Oath Ceremony Live Updates: पश्चिम बंगाल में भी आज से बीजेपी सरकार. शुभेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ले ली है. उनका भव्य शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शनिवार सुबह 11.30 बजे हुआ.पांच मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली, इनमें दिलीप घोष,अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडु, निसिथ प्रमाणिक शामिल हैं. शुभेंदु दादा के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह समेत तमाम बड़े बीजेपी नेता शामिल हुए. बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है. शुभेंदु जब मंच पर खड़े सीएम पद की शपथ ले रहे थे तो 20 राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस पल के गवाह बनें. बीजेपी और एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी वहां मौजूद रहे. बीजेपी ने इस शपथ ग्रहण के लिए 9 मई गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती का खास दिन चुना. बता दें कि बंगाल में बीजेपी ने ममता बनर्जी की टीएमसी को 207 सीटें जीतकर हरा दिया है. टीएमसी को सिर्फ 80 सीटें ही मिल सकीं. शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ा पल-पल का अपडेट यहां देखें.
ये भी पढ़ें-बंगाल में आज उगेगा केसरिया सूरज, सुवेंदु अधिकारी की शपथ के साथ होगा नया आगाज
ये भी पढ़ें- भय मुक्त बंगाल, संस्कृति, राष्ट्रीय सुरक्षा... शपथ ग्रहण से पहले शुभेंदु अधिकारी ने जनता से किए 5 बड़े वादे
ये भी पढ़ें- BJP का सबसे युवा मुख्यमंत्री कौन? 56 साल के शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम, देखें पूरी लिस्ट
ये भी पढ़ें- भगवामय कोलकाता: शुभेंदु के शपथ ग्रहण में भी साधु-संतों का भी जमावड़ा, सीएम योगी समेत 20 राज्यों के सीएम
Bengal Suvendu Adhakari Oath Ceremony LIVE:
सीएम शुभेंदु पीएम मोदी की गारंटियों को पूरा करेंगे-सुकांता मजूमदार
कोलकाता में बीजेपी नेता सुकांता मजूमदार ने कहा कि कमल खिला है, प्रधानमंत्री मोदी, शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार बंगाल का विकास करेगी. हमारे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री मोदी की गारंटियों को पूरा करेंगे.
#WATCH | कोलकाता: केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा, "कमल खिला है, प्रधानमंत्री मोदी, शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार बंगाल का विकास करेगी। हमारे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री मोदी की गारंटियों को पूरा करेंगे।" pic.twitter.com/yy5LQMH6oN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026
बंगाल में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिवारों से मिले पीएम मोदी
शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मारे गए बीजेपी कार्यकर्ता देबाशीष मंडल, सौमित्र घोषाल और आनंद पॉल के परिवारों से मुलाकात की.
कोलकाता: शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मारे गए भाजपा कार्यकर्ता देबाशीष मंडल, सौमित्र घोषाल और आनंद पॉल के परिवारों से मुलाकात की। pic.twitter.com/DvMzs1Chlx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026
Bengal CM Oath LIVE: पीएम मोदी का बंगाल की जनता को अनोखे अंदाज में अभिवादन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जनता का अनोखे अंदाज में अभिवादन किया.
#WATCH | कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जनता का अभिवादन किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026
(वीडियो सोर्स: प्रधानमंत्री मोदी सोशल मीडिया) pic.twitter.com/oW1wdjKGXv
Bengal New CM Oath LIVE: शुभेंदु के शपथ ग्रहण में लगे जय श्रीराम के नारे
शुभेंदु अधिकारी जब सीएम पद की शपथ ले रहे थे इस दौरान बीजेपी के हजारों समर्थक समारोह स्थल पर भगवा झंडे लहरा रहे थे और जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे.
#WATCH | कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मनोनीत मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/cAQs3Q5zmp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026
Bengal New CM Oath LIVE: कभी वाम दलों की रैलियों का गढ़ था परेड मैदान, अब शुभेंदु ने ली शपथ
बीजेपी ने शपथग्रहण समारोह के लिए कोलकाता के उस ब्रिगेड परेड मैदान को चुना, जो कभी वाम दलों की विशाल रैलियों का गढ़ था और बाद में तृणमूल कांग्रेस के लिए भी एक प्रमुख राजनीतिक मैदान रहा.
Bengal New CM Oath LIVE: सीएम शुभेंदु अधिकारी के ये पांच मंत्री
शुभेंदु अधिकारी के शपथ लेने के तुरंत बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पार्टी की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने नयी मंत्रिपरिषद में मंत्री के रूप में शपथ ली. बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, निशीथ प्रामाणिक और क्षुदिराम टुडू को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई.
Bengal New CM Oath LIVE: ये हैं पश्चिम बंगाल के सीएम और उनके पांच मंत्री

Bengal CM Oath LIVE: निसिथ प्रमाणिक ने ली मंत्री पद की शपथ
बंगाल के माथाभांगा सीट से बीजेपी विधायक निसिथ प्रमाणिक भी शुभेंदु सरकार में मंत्री बने हैं.
Bengal New CM Oath LIVE: खुदीराम टुडु ने ली मंत्री पद की शपथ
बंगाल के रानीबांध सीट से पहली बार विधायक चुने गए खुदीराम टुडु ने मंत्री पद की शपथ ली. 
Bengal CM Oath LIVE: अशोक कीर्तनिया ने ली शुभेंदु सरकार में मंत्री पद की शपथ
मतुआ समुदाय के नेता अशोक कीर्तनिया ने भी शुभेंदु सरकार में मंत्री पद की शपथ ली.
Bengal New CM Oath LIVE: अग्निमित्रा पॉल ने ली मंत्री पद की शपथ
बंगाल में बीजेपी की फायरब्रांड नेता अग्निमित्रा पॉल ने भी मंत्री पद की शपथ ली.
Bengal CM Oath LIVE: दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ
बंगाल में बीजेपी के बरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ ली.
शुभेंदु अधिकारी के बंगाल के नए CM की शपथ लेने के साथ ही चार अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली है.
- दिलीप घोष
- अग्निमिश्रा पॉल
- अशोक किरकिनिराय
- निशिथ प्रमाणिक
Bengal CM Oath LIVE: मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने मिले शुभेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने मंच पर मौजूद बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की.
Bengal New CM Oath LIVE: शुभेंदु अधिकारी ने ली बंगाल के नए CM की शपथ
शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के नए CM की शपथ ले ली है. राज्यपाल ने उनको पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
शुभेंदु के शपथ ग्रहण से पहले राष्ट्रगान

Suvendu Adhikari Oath Ceremony LIVE: मंच पर पीएम मोदी, थोड़ी देर में शुभेंदु का शपथ ग्रहण
ब्रिगेड परेड मैदान शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के लिए तैयार है. अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी भी मंच पर मौजूद हैं. 
Bengal Politics LIVE: माखनलाल सरकार बंगाल में बीजेपी के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक
पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक माखनलाल सरकार का अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद लिया. 1952 में, माखनलाल सरकार को कश्मीर में तब गिरफ्तार किया गया था जब वे वहां भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ थे. 98 साल की आयु में, माखनलाल सरकार आज़ादी के बाद के भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती ज़मीनी स्तर के लोगों में से एक हैं.
#WATCH | कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक माखनलाल सरकार का अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद लिया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026
1952 में, माखनलाल सरकार को कश्मीर में तब गिरफ्तार किया गया था जब वे वहां भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान… pic.twitter.com/rMqWJnHCK3
Suvendu Adhikari Oath Ceremony LIVE: शुभेंदु अधिकारी ने किया रविंद्र नाथ टैगोर को नमन
शुभेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ लेने से पहले परेड ग्राउंड के मंच पर रविंद्र नाथ टैगोर को दी श्रद्धांजलि.

कोलकाता के परेड ग्राउंड में भीड़ और उत्साह देखिए
#WATCH | कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मनोनीत मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/cAQs3Q5zmp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026
Suvendu Adhikari Oath Ceremony LIVE: परेड ग्राउंड के मंच पर पीएम मोदी ने छुए किसके पैर?
परेड ग्राउंड के मंच पर मौजूद पीएम मोदी ने सिंगर माखन लाल सरकार को गले से लगाया और उनके पैर भी हुए.
Suvendu Adhikari Oath Ceremony LIVE: मंच पर पहुंचे पीएम मोदी, रविंद्र नाथ टैगोर को पुष्प अर्पित
पीएम मोदी परेड ग्राउंड में मंच पर पहुंच चुके हैं. वह गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
West Bengal CM Swearing‑In LIVE: बंगाल में आज ऐतिहासिक दिन- मैथली ठाकुर

West Bengal CM Swearing‑In LIVE: ब्रिगेड परेड ग्राउंड में NDA के ये बड़े नेता मौजूद
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य सहित वरिष्ठ NDA नेता ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हैं, जहां शुभेंदु अधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है.
#WATCH | कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य सहित वरिष्ठ NDA नेता ब्रिगेड परेड ग्राउंड में हैं, जहां पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026
भाजपा नेता… pic.twitter.com/usqqTzu7t9
Suvendu Adhikari Oath Ceremony LIVE: परेड ग्राउंड में जन सैलाब
पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए परेड ग्राउंड में जन सैलाब उमड़ पड़ा है. 
परेड ग्राउंड के मंच पर कौन-कौन नेता मौजूद?

BJP Government in Bengal LIVE: चलकर मंच तक जा रहे पीएम मोदी
परेड ग्राउंड पहुंचे पीएम मोदी को देखकर लोगों का उत्साह और बढ़ गया है. गाड़ी से वह उतर चुके हैं. वह चलकर मंच तक जा रहे हैं.
Suvendu Adhikari Oath Ceremony LIVE: परेड ग्राउंड में शुभेंदु के साथ पीएम मोदी का मिनी रोड शो
परेड ग्राउंड में शुभेंदु अधिकारी के साथ पीएम मोदी मिनी रोड शो कर रहे हैं. वह हाथ हिलाकर वहां मौजूद भीड़ का अभिवादन कर रहे हैं. 
West Bengal CM Swearing‑In LIVE: शपथ ग्रहण स्थल पहुंचे पीएम मोदी

Bengal Politics LIVE: शुभेंदु को शपथ दिलाने परेड ग्राउंड पहुंचे राज्यपाल
शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोलकाता के राज्यपाल परेड ग्राउंड पहुंच गए हैं.
West Bengal New CM LIVE Updates: परेड ग्राउंड में उत्साह, बज रहे ढोल-तासे

West Bengal CM Swearing‑In LIVE: शुभेंदु के शपथग्रहण के लिए 20 राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे
पश्चिम बंगाल में पहली बार बनने जा रही भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में नेताओं के साथ-साथ साधु-सतों का भी भारी जमावड़ा है. कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए देश भर से बीजेपी और एनडीए के नेता पहुंच रहे हैं. बंगाल के स्थानीय नेता, कार्यकर्ता के साथ-साथ बड़ी संख्या में साधु-संत भी वहां पहुंचे हैं.एक साधु ने कहा, "अब राम राज्य शुरू हो गया है, इसलिए साधु यहां आए हैं..."
West Bengal New CM LIVE Updates: पीएम मोदी का काफिला शपथ ग्रहण स्थल के लिए रवाना
पीएम मोदी का काफिला चौपर उतरने वाली जगह से परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण स्थल के लिए रवाना हो चुका है. 
West Bengal New CM LIVE Updates: परेड ग्राउंड में महिलाओं ने गाना गाकर जाहिर की खुशी
शुभेंदु के शपथ ग्रहण के लिए कोलकाता के परेड ग्राउंड पहुंचीं महिलाओं ने गाना गाकर अपनी खुशी जाहिर की.
Suvendu Adhikari Oath Ceremony LIVE: बंगाल के नए सीएम के स्वागत के लिए परेड ग्राउंड में जोश

West Bengal CM Swearing‑In LIVE: शुभेंदु के शपथ ग्रहण के लिए कोलकाता के परेड ग्राउंड पहुंचे पीएम मोदी

West Bengal New CM LIVE Updates: कोलकाता के परेड ग्राउंड की लाइव तस्वीरें

BJP Government in Bengal LIVE: शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह का फूड मेन्यू देखें
शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह का फूड मेन्यू बहुत ही लजीज है. मेहमानों को बंगाल की पहचान रसगुल्ला और झालमूड़ी परोसी जाएगी.
West Bengal New CM LIVE Updates: 'सोनार बांग्ला' का सपना आज से साकार होने जा रहा- CM रेखा गुप्ता
कोलकाता पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है, बंगाल के लिए इससे बेहतर तोहफा और कुछ नहीं हो सकता. जिस 'सोनार बांग्ला' का सपना लोगों ने देखा था आज से वह साकार होने जा रहा है. सुभेंदु अधिकारी और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार विकास और विश्वास की राजनीति करेगी और जनता तक उसका लाभ पहुंचाएगी.
Suvendu Adhikari Oath Ceremony LIVE: कोलकाता के परेड ग्राउंड पहुंचे शुभेंदु अधिकारी
शुभेंदु अधिकारी शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोलकाता के परेड ग्राउंड पहुंच चुके हैं.
West Bengal CM Swearing‑In LIVE: अमित शाह और नितिन नबीन भी शुभेंदु के शपथ ग्रहण समारोह के लिए निकले
गृह मंत्री अमित शाह और नितिन नबीन भी शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए निकल चुके हैं. 
Bengal Politics LIVE: कोलकाता के परेड ग्राउंड पहुंचे पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी
कोलकाता पहुंचे पीएम मोदी का स्वागत खुद शुभेंदु अधिकारी ने माला पहनाकर किया. अब उनका काफिला कोलकाता के परेड ग्राउंड पहुंच चुका है. 
Suvendu Adhikari Oath Ceremony LIVE: योगी, सम्राट समेत तमाम बीजेपी नेता कोलकाता पहुंचे
यूपी के सीएम योगी, बिहार के सीएम सम्राट चौधरी,, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू समेत तमाम बीजेपी नेता और सहयोगी कोलकाता पहुंच चुके हैं.
Bengal Politics LIVE: पीएम मोदी को रिसीव करने खुद एयरपोर्ट पहुंचे शुभेंदु अधिकारी
11 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए पहले पीएम मोदी कोलकाता पहुंचे हैं. शुभेंदु अधिकारी पीएम मोदी को रिसीव करने खुद एयरपोर्ट पर पहुंचे.
BJP Government in Bengal LIVE: कोलकाता के परेड ग्राउंड में हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम
शुभेंदु के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोलकाता के परेड ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. वहां पहुंचे लोगों में बहुत ही उत्साह है.
🔴WATCH LIVE | देखिए 'नमस्ते इंडिया' @tabishh_husain के साथ https://t.co/MkzqB9yVYV
— NDTV India (@ndtvindia) May 9, 2026
West Bengal CM Swearing‑In LIVE: बंगाल की महिलाओं का बीजेपी प्रेम
शुभेंदु के शपथ ग्रहण में शामिल होने कोलकाता के परेड ग्राउंड पहुंची महिलाओं ने अपनी भावनाएं NDTV के माइक पर व्क्त करते हुए कहा कि वह बीजेपी को पसंद करती हैं.
West Bengal CM Swearing‑In LIVE: देखें शपथ ग्रहण से पहले कैसा है पररेड ग्राउंड का माहौल

Suvendu Adhikari Oath Ceremony LIVE: कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड की सुरक्षा देखिए

शुभेंदु अधिकारी सुबह 11 बजे लेंगे सीएम की शपथ
शुभेंदु अधिकारी सुबह 11 बजे बंगाल के 9वें सीएम की शपथ लेंगे.थोड़ी देर में वह परेड ग्राउंड पहुंचने वाले हैं. 
Suvendu Adhikari Oath Ceremony LIVE: शपथ ग्रहण समारोह के लिए घर से निकले शुभेंदु अधिकारी
शुभेंदु अधिकारी शपथ ग्रहण समारोह के लिए घर से कोलकाता ब्रिगेड परेड ग्राउंड के लिए निकल चुके हैं. उनका काफिला निकल चुका है.
Bengal Politics LIVE: सीएम बनने से पहले शुभेंदु अधिकारी का एक्स पर पहला पोस्ट, किया पीएम का स्वागत
बंगाल के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे शुभेंदु अधिकारी ने एक्स पर पोस्ट पर कोलकाता में पीएम मोदी का स्वागत करते हुए खुशी जताई. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लिए सचमुच एक ऐतिहासिक सुबह. उन्होंने आगे कहा कि आज, स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनकर हम अपने संस्थापकों के सपनों को साकार कर रहे हैं. आज दशकों के कुशासन का अंत और विकास, शांति और समृद्धि के 'दोहरे इंजन' युग का आरंभ है.
A historic dawn for West Bengal indeed.
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) May 9, 2026
It is a moment of profound pride and jubilation to welcome Visionary Leader Hon’ble PM Shri @narendramodi Ji to the City of Joy.
Today, as we witness the Swearing-in-Ceremony of the first-ever BJP Government in West Bengal since… pic.twitter.com/XCuJxwPBw3
Suvendu Adhikari Oath Ceremony LIVE: शभेंदु के शपथ ग्रहण समारोह का मंच देखिए
शभेंदु के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड की तैयारियां देखिए. मंच पर लगे होर्डिंग्स में एक तरफ मां काली तो दूसरी तरफ पीएम मोदी दिखाई दे रहे हैं.
#WATCH | पश्चिम बंगाल: कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां की जा रही हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026
पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी आज आज़ादी के बाद पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। pic.twitter.com/LE0BpTaTiF
Bengal Politics LIVE: शभेंदु के शपथ ग्रहण के लिए पहुंचे मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा
शभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा कोलकाता पहुंचे.
#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने कोलकाता पहुंचे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026
पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी आज आज़ादी के बाद पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। pic.twitter.com/lpUJcRO44d
Suvendu Adhikari Oath Ceremony LIVE: शभेंदु के शपथ ग्रहण के लिए कोलकाता पहुंची स्मृति ईरानी
शभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बीजेपी नेता स्मृति ईरानी कोलकाता पहुंच गई हैं.
#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता स्मृति ईरानी पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने कोलकाता पहुंची।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026
पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी आज आज़ादी के बाद पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। pic.twitter.com/4GJYhmPSDo
Bengal Politics LIVE: सीएम बनने से पहले शुभेंदु अधिकारी के घर का वीडियो देखें
पश्चिम बंगाल के नए सीएम बनने जा रहे शुभेंदु अधिकारी के घर पर जश्न का माहौल है. सुबह से ही काफी चहल-पहल दिखाई दे रही है. सुरक्षा व्यवस्था भी काफी सख्त दिख रही है.
#WATCH | कोलकाता: पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी आज आज़ादी के बाद पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026
(वीडियो उनके घर के बाहर से है।) pic.twitter.com/NGxja0vmyw
Suvendu Adhikari Oath Ceremony LIVE: शुभेंदु के शपथ ग्रहण समारोह में मेहमान खाएंगे बंगाली भोज
कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर हैं. लोगों के बैठने का बड़िया इंतजाम किया गया है. वहीं मेहमानों को परोसने के लिए बंगाली भोज तैयार किया जा रहा है.
जैसे देश में कांग्रेस नहीं रही, बंगाल में TMC भी नहीं रहेगी-बीजेपी विधायक दिलीप घोष
बीजेपी विधायक दिलीप घोष ने कहा कि हमें बहुत लंबे समय तक तपस्या करनी पड़ी लेकिन उसका परिणाम आया. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हुआ. देश में कांग्रेस नहीं रही और बंगाल में TMC भी नहीं रहेगी. जिस तरह बंगाल में उन्होंने सत्ता का दुरुपयोग किया, लोगों का उत्पीड़न किया उसका जवाब जनता ने दिया है और भाजपा को चुना.
#WATCH | कोलकाता: भाजपा के निर्वाचित विधायक दिलीप घोष ने कहा, "बहुत लंबे समय तक हमें तपस्या करनी पड़ी लेकिन उसका परिणाम आया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हुआ... देश में कांग्रेस नहीं रही और बंगाल में TMC भी नहीं रहेगी। जिस तरह बंगाल में उन्होंने सत्ता का दुरुपयोग किया,… pic.twitter.com/MCXQjazCpV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026
West Bengal CM Swearing‑In LIVE: कोलकाता में सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक इन वाहनों की आवाजाही पर रोक
कोलकाता में सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक मालवाहक गाड़ियों की आवाजाही पर रोक रहेगी. हालांकि, इमरजेंसी हालात में छूट दी गई है. इस दौरान LPG सिलेंडर, CNG, पेट्रोलियम, तेल, लुब्रिकेंट, सब्जियां, दवाइयां, ऑक्सीजन, मछली, फल, दूध ले जाने वाली गाड़ियों को आवाजाही कि परमिसन है.
Bengal Politics LIVE: ड्रोन से रखी जाएगी VVIP की सुरक्षा पर नजर
शुभेंदु के शपथ ग्रहण के दिन कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड की निगरानी के आस-पास की ऊंची इमारतों से की जाएगी. वहीं VVIP की सुरक्षा पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल होगा.
Bengal Politics LIVE: बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री बनेंगे शुभेंदु अधिकारी
शुभेंदु अधिकारी बंगाल के 9वें सीएम की शपथ लेंगे. वहीं राज्य में बीजेपी के वह पहले सीएम होंगे.
West Bengal CM Swearing‑In LIVE: शुभेंदु के शपथ ग्रहण में उद्योग, फिल्म जगत से कौन-कौन?
शुभेंदु के शपथ ग्रहण के लिए उद्योग जगत से संजय बुधिया और सज्जन भजंका जैसे कारोबारियों को न्योता दिया गया है. वहीं सांस्कृतिक जगत से प्रसिद्ध नर्तकी और अभिनेत्री ममता शंकर, लेखक, कलाकार और फिल्मी हस्तियां भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी. न्यायपालिका से जुड़े कई मौजूदा और सेवानिवृत्त न्यायिक हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है.
Bengal Politics LIVE: हिंसा में मारे गए 200 से अधिक लोगों के परिवारों को भी शपथ ग्रहण में बुलाया
शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह को 'सोनार बांग्ला' की झलक देखने को मिलेगी. तृणमूल कांग्रेस शासन के दौरान हुई हिंसा में मारे गए 200 से अधिक लोगों के परिवारों को भी विशेष आमंत्रण दिया गया है.
Bengal Politics LIVE: कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय नंदा खुद देखेंगे सुरक्षा-व्यवस्था
कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय नंदा के कंधों पर आज कोलकाता के परेड ग्राउंड की जि्ममेदारी है. वह खुद पूरी सुरक्षा देखेंगे VVIP लोग जहां मौजूद होंगे वहां की सुरक्षा बहुत ही सख्त होगी.
West Bengal CM Swearing‑In LIVE: कैसी है कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड की सुरक्षा व्यवस्था?
शुभेंदु के शपथ ग्रहण के लिए कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड की सुरक्षा व्यवस्था बहुत ही सख्त है. पूरे ग्राउंड को 35 सेक्टरों में बांटा गया है. कुछ सेक्टरों को मिलाकर एक ब्लॉक बना दिया है, जहां की सुरक्षा सिर्फ IPS रैंक का अधिकारी करेगा.
West Bengal CM Swearing‑In LIVE: क्या ममता दीदी शुभेंदु के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी?
शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी न्योता भेजा गया है. लेकिन वह इसमें शामिल नहीं होंगी. उन्होंने समारोह में आने से इनकार कर दिया है.
Suvendu Adhikari Oath Ceremony LIVE: बंगाल में आज से शुभेंदु सरकार
बंगाल में आज पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है. शुभेंदु अधिकारी सीएम पद की शपथ लेंगे. ममता बनर्जी के 15 साल के शासन का अंत हो चुका है.
West Bengal New CM LIVE Updates: बंगाल में बीजेपी ने 207 सीटें जीतकर रचा इतिहास
बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की 207 सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिक की है. वहीं ममता बनर्जी की टीएमसी महज 80 सीटों पर सिमट गई और ममता के 15 सालों का किला ढह गया.
Bengal Politics LIVE: पूरा बीजेपी नेतृत्व शुभेंदु के शरपथ ग्रहण में होगा शामिल-समिक भट्टाचार्य
पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य में सरकार बनाने की पूरी तैयारी हो चुकी है.इसमें देशभर से बड़े नेता और मुख्यमंत्री शामिल होंगे. पीएम मोदी, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री समेत बीजेपी के शीर्ष नेता समारोह में मौजूद रहेंगे. पूरा बीजेपी नेतृत्व इस कार्यक्रम में शामिल होगा और नई सरकार आधिकारिक तौर पर जिम्मेदारी संभालेगी.
Suvendu Adhikari Oath Ceremony LIVE: अब बंगाल एक नए दौर में पहुंचेगा- सीएम मोहन यादव
शुभेंदु के शपथ ग्रहण के लिए कोलकाता पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि बंगाल में बीजेपी की सरकार बनना बंगाल और पूरे देश के लिए हितकर है. मध्य प्रदेश सरकार की ओर से वह सुवेंदु अधिकारी और उनके मंत्रिमंडल को बधाई देते हैं. अब बंगाल एक नए दौर में पहुंचेगा.
Suvendu Adhikari Oath Ceremony LIVE: 5 सालों में एक बदला हुआ बंगाल देखने को मिलेगा-चिराग पासवान
शुभेंदु के शपथ ग्रहण के लिए कोलकाता पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल की जनता को धन्यवाद देना चाहते हैं कि उन्होंने जिस तरह से भय, हिंसा और भ्रष्टाचार को नकारने का काम किया है. अगले 5 साल में एक बदला हुआ बंगाल, विकास की राह पर मजबूती से आगे बढ़ता हुआ बंगाल देखने को मिलेगा.
#WATCH कोलकाता: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "मैं पश्चिम बंगाल की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने जिस तरह से भय, हिंसा और भ्रष्टाचार को नकारने का काम किया है...पश्चिम बंगाल विकास की राह से अछूता रहा...आने वाले दिनों में हम केंद्र सरकार की कई बड़ी कल्याणकारी… pic.twitter.com/MAo3RIT0mF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2026
Bengal Politics LIVE: बंगाल के लोगों को पहली बार आज़ादी मिली- मंत्री संजय निषाद
शुभेंदु के शपथ ग्रहण के लिए कोलकाता पहुंचे यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की सरकार के जादू का नतीजा है. पिछली सरकार के बर्खास्त होने के बाद यहां के लोगों को पहली बार आज़ादी मिली है.
#WATCH | कोलकाता: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने कहा, "...यह प्रधानमंत्री मोदी की सरकार के जादू का नतीजा है। कल पिछली सरकार के बर्खास्त होने के बाद यहां के लोगों को पहली बार आज़ादी मिली है..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 8, 2026
उन्होंने आगे कहा, "जैसे हम बंगाल में सत्ता में आए, वैसे ही हम उत्तर… pic.twitter.com/wR3VOdR1hE
Bengal Politics LIVE: शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को भवानीपुर से चुनाव हराया
बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी को ऐसे ही बंगाल का नया सीएम नहीं चुना है. उनकी उपलब्धि ही कुछ ऐसी है. बंगाल से ममता का किला उखाड़ फेंकने में उनका रोल अहम है.शुभेंदु ने 2021 के विधानसभा में ममता बनर्जी को नंदीग्राम से चुनाव हराया था. वहीं इस बार उन्होंने ममता दीदी को भवानीपुर में भी शिकस्त दे दी.
Bengal Politics LIVE: गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर सीएम पद की शपथ लेगे शुभेंदु अधिकारी
बीजेपी ने सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती का दिन 9 मई चुना है. बंगाल के सांस्कृतिक और सामाजिक ढांचे में यह दिन बहुत अहम है. इस दिन का चुनाव करके बीजेपी यह संदेश देना चाहती है कि उसकी सरकार बंगाली संस्कृति और मूल्यों को संजोने-संवारने के लिए समर्पित रहेगी.
BJP Government in Bengal LIVE: बीजेपी के ये शपथ ग्रहण से एक दिन पहले ही कोलकाता पहुंचे
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य कोलकाता पहुंच गए थे. मुख्यमंत्रियों में हिमंता बिस्वा सरमा, भजन लाल, माणिक साह, विष्णु देव साय शुक्रवार को ही कोलकाता पहुंच चुके हैं.
Suvendu Adhikari Oath Ceremony LIVE: शुभेंदु के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल
बंगाल में पहली बीजेपी सरकार बनने के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे. करीब 20 राज्यों के मुख्यमंत्री इस पल के गवाह बनेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही पहुंच चुके हैं.
West Bengal CM Swearing‑In LIVE: सुबह 11 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शुभेंदु का शपथ ग्रहण
बंगाल बीजेपी के नए सीएम शुभेंदु अधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आज सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा. समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं.