पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनते ही सीएम शुभेंदु अधिकारी ने ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल किया है. सरकार ने पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव आयुक्त मनोज अग्रवाल को राज्य का मुख्य सचिव बनाया है.
सोमवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) मनोज अग्रवाल को राज्य में सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली BJP सरकार का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है. पश्चिम बंगाल कैडर के 1990 बैच के IAS अधिकारी अग्रवाल ने विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में चुनाव आयोग द्वारा अनिवार्य SIR प्रक्रिया का नेतृत्व किया था, जिसमें लगभग 91 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए थे.

आदेश में कहा गया है कि मौजूदा मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला को नई दिल्ली में प्रधान रेजिडेंट कमिश्नर नियुक्त किया गया है. 1993 बैच के IAS अधिकारी नारियाला को चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल का मुख्य सचिव नियुक्त किया था और इस तरह नंदिनी चक्रवर्ती को राज्य के टॉप ब्यूरोक्रेट के पद से हटा दिया गया था.
तृणमूल कांग्रेस को करारी शिकस्त देने के बाद बीजेपी पहली बार राज्य में सत्ता में आई है. बीजेपी ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 207 सीटें हासिल कीं, जबकि TMC 80 सीटों पर सिमट गई.
यह भी पढ़ें: CM शुभेंदु ने बांटे मंत्रालय, दिलीप घोष से लेकर अग्निमित्रा पॉल तक... जानें किसे क्या मिला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं