विज्ञापन

प.बंगाल के लिए बीजेपी की चौथी सूची जारी, 13 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित

पार्टी की चौथी सूची में 13 उम्‍मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बागदा सीट से पार्टी ने सोमा ठाकुर को उम्‍मीदवार बनाया है तो नाटाबाड़ी से गिर‍िजा शंकर रॉय को उम्‍मीदवार बनाया गया है.

प.बंगाल के लिए बीजेपी की चौथी सूची जारी, 13 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित
  • भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए चौथी सूची में तेरह उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं.
  • अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बागदा सीट से भाजपा ने सोमा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है.
  • पार्टी ने दूसरी सूची में घोषित एक उम्‍मीदवार को भी बदला है. पार्टी ने मयनागुडी से उम्‍मीदवार बदला है. 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को भाजपा ने उम्‍मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है. पार्टी की ओर से जारी उम्‍मीवारों की इस सूची में 13 नामों का ऐलान किया गया है. अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बागदा सीट से पार्टी ने सोमा ठाकुर को उम्‍मीदवार बनाया है तो नाटाबाड़ी से गिर‍िजा शंकर रॉय को उम्‍मीदवार बनाया गया है. इसके साथ ही पार्टी ने दूसरी सूची में घोषित एक उम्‍मीदवार को भी बदला है. पार्टी ने मयनागुडी के पूर्व में घोषित उम्‍मीदवार को बदला है. 

इसके साथ ही पार्टी ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सिलाई से आशुतोष वर्मा, मगराहट पूर्व (अजा), फालटा से देबागंशु पांडा, चौरंगी से संतोष पाठक और हावड़ा दक्षिण से श्‍यामल हाती को उम्‍मीदवार बनाया है. 

ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव के बीच ममता बनर्जी ने अपनी 'जान को खतरा' बताया, विपक्ष ने की जांच की मांग

पहली सूची में 144, दूसरी में 111 नाम 

बंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची में 144 नामों का ऐलान किया था. वहीं दूसरी सूची में 111 उम्‍मीदवारों की घोषणा की गई थी.  वहीं तीसरी सूची में 19 उम्‍मीदवारों के नाम थे. चौथी सूची के उम्‍मीदवारों को भी मिला दें तो पार्टी अब तक कुल 287 उम्‍मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. 

ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: टीएमसी दफ्तर में कैरम खेलना CRPF के 3 जवानों को पड़ा महंगा, चुनाव आयोग ने ल‍िया एक्‍शन 

बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को होना है मतदान

राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा और मतगणना चार मई को होगी. पहले चरण में नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अप्रैल है. 
 

लेखक के बारे में
img
अखिलेश शर्मा
Executive Editor, NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Westbengalassemblyelection2026, West Bengal Assembly Elections, BJP Candidate List, BJP Fourth List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com