विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुए शिशिर शर्मा, बोले- जब मुझे खबर मिली मैं आंसू रोक नहीं पाया

एक्टर शिशिर शर्मा हाल में सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में नजर आए. इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह के साथ काम करने के एक्सपीरियंस से लेकर उनकी मौत के उस दिन तक की याद और एक्सपीरियंस शेयर किया.

सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुए शिशिर शर्मा, बोले- जब मुझे खबर मिली मैं आंसू रोक नहीं पाया
सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुए शिशिर शर्मा
Social Media
नई दिल्ली:

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को करीब 6 साल पूरे हो गए हैं. लेकिन फिर भी आज भी फैन्स उन्हें भूले नहीं हैं और गाहे बगाहे उनके बारे में चर्चा शुरू होती ही रहती है. लेकिन हाल में सीनियर एक्टर शिशिर शर्मा ने उन्हें याद किया और कुछ ऐसी बात कही जिसे सुनकर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी खबरों पर सवालिया निशान लग गए. शिशिर शर्मा ने दिवंगत स्टार से जुड़ी अपनी इमोशनल यादें शेयर की हैं. उन्होंने माना है कि उन्हें आज भी यह बात स्वीकार करना मुश्किल लगता है कि सुशांत ने आत्महत्या की थी. 

सिद्धार्थ कन्नन के साथ हाल ही में हुई एक बातचीत के दौरान शिशिर ने उस दुखद घटना के बारे में खुलकर बात की, जो फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों के जहन में आज भी ताजा है. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि वह ऐसे इंसान थे जो ऐसा कदम उठाते." 

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने सुशांत को "बहुत ही सुलझा हुआ आदमी" बताया एक ऐसा इंसान जो शांत, विचारशील और भावनात्मक रूप से संतुलित था. एक्टर के इन कमेंट्स ने सुशांत की मौत से जुड़े हालातों पर ऑनलाइन चर्चाओं को फिर से हवा दे दी है. यह एक ऐसा टॉपिक है जो इतने साल बीत जाने के बाद भी लोगों में गहरा असर करता है.

"मैं अपने आंसू नहीं रोक पाया"

जिस दिन उन्हें सुशांत के निधन की खबर मिली, उस दिन को याद करते हुए शिशिर शर्मा ने बताया कि उन्हें यह खबर 14 जून, 2020 को शाम करीब 4 बजे मिली थी. एक्टर ने स्वीकार किया कि उस पल ने उन्हें पूरी तरह से तोड़कर रख दिया था. खबर सुनने के बाद उन्हें जो सदमा लगा और वो यकीन नहीं कर पाए. उसे याद करते हुए उन्होंने कहा, "मैं अपने आंसू नहीं रोक पाया. यह बहुत मुश्किल था." 

शिशिर शर्मा ने कहा, उन्हें यह समझने में बहुत मुश्किल हुई कि सुशांत जैसा टैलेंटेड और अपने काम के लिए इतना सीरियस इंसान, इतनी दुखद मौत का शिकार कैसे हो सकता है. एक्टर की कथित आत्महत्या से जुड़ी खबरों पर बात करते हुए शर्मा ने कहा कि ऐसे कदम के पीछे जरूर कोई गहरे कारण रहे होंगे. 

यहां देख सकते हैं शिशिर शर्मा का पूरा वीडियो

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने कहा, "कुछ तो कारण रहा होगा, कोई ऐसे ही थोड़ी आत्महत्या कर लेता है". शिशिर ने कहा, नहीं मुझे नहीं लगता कि वो सुसाइड था. वो ऐसा इंसान नहीं था जो ऐसा कदम उठाएगा. सुशांत बहुत ही सुलझा हुआ आदमी था. मुझे शक है कि वो सुसाइड करेगा. ऐसा करने के लिए बहुत हिम्मत और जिगर चाहिए. आप ऐसा नहीं कर सकते कि बस एक रस्सी ले आओ और खुद को फांसी पर लटका लो, नहीं. कितना कुछ चलता है आपके दिमाग में, आप नहीं सोच सकते. उसके परिणाम क्या होते हैं? ऐसे क्या हालात होते हैं जो आपको उस मुकाम पर ले जाते हैं जहां आप ऐसा कदम उठाने को मजबूर हो जाते हो.

कब हुई थी सुशांत सिंह राजपूत की मौत

सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून, 2020 को 34 वर्ष की उम्र में हुआ था. मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके घर पर उनका मृत शरीर पाया गया. इस खबर ने तुरंत पूरे देश को सदमे में डाल दिया और देखते ही देखते यह भारतीय मनोरंजन जगत के इतिहास की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली कहानियों में से एक बन गई. 

कौन हैं शिशिर शर्मा?

शिशिर शर्मा एक पॉपुलर भारतीय फिल्म और टेलीविजन एक्टर हैं. वह जी टीवी के शो 'घर की लक्ष्मी बेटियां' में नजर आ चुके हैं. फिलहाल उन्हें वेब-शो 'परमानेंट रूममेट्स' के दूसरे सीजन में देखा जा सकता है. शर्मा ने 40 से ज्यादा फिल्मों और कई टीवी सीरियलों में काम किया है. शिशिर शर्मा की यादगार फिल्मों में सत्या, फना, कुर्बान, मैरी कॉम, तनु वेड्स मनु रिटर्न, दंगल, राजी, उरी, छिछोरे जैसी पॉपुलर फिल्में शामिल हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें: Brown Trailer: सीरियल किलर से भिड़ेंगी करिश्मा कपूर, पहले नहीं देखा होगा लोलो का ये अवतार 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com