विज्ञापन

बंगाल चुनाव: टीएमसी दफ्तर में कैरम खेलना CRPF के 3 जवानों को पड़ा महंगा, चुनाव आयोग ने ल‍िया एक्‍शन 

जानकारी मिलते ही चुनाव आयोग के अधिकारी नाराज हो गए. आयोग ने इसे गंभीर लापरवाही और पक्षपातपूर्ण व्यवहार माना.

बंगाल चुनाव: टीएमसी दफ्तर में कैरम खेलना CRPF के 3 जवानों को पड़ा महंगा, चुनाव आयोग ने ल‍िया एक्‍शन 
फाइल फोटो.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय बलों की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करने वाली एक बड़ी घटना सामने आई है. चुनाव आयोग ने ड्यूटी में लापरवाही और निष्पक्षता के उल्लंघन के आरोप में सीआरपीएफ के तीन जवानों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई शनिवार देर रात की गई. मामला बीरभूम जिले का है, जहां केंद्रीय बलों को एक तय इलाके में गश्त करने की जिम्मेदारी दी गई थी. हालांकि, ड्यूटी के दौरान 3 जवान अचानक टीएमसी के एक स्थानीय दफ्तर में घुस गए.

कैरम खेल रहे थे CRPF के जवान  

बताया जा रहा है कि वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जवानों ने न सिर्फ बातचीत की बल्कि कैरम खेलने में भी लग गए. यह खेल करीब एक घंटे तक चलता रहा. इस दौरान वे अपनी ड्यूटी से पूरी तरह अलग रहे, जिससे उनकी भूमिका पर सवाल उठने लगे. मामले की त्वरित जांच के बाद 3 जवानों को सस्पेंड करने का फैसला लिया गया. साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के भी आदेश दिए गए हैं. 

BSF के जवानों पर भी हो चुकी कार्रवाई 

गौरतलब है कि इससे पहले भी आयोग ने शिकायत मिलने पर बीएसएफ के कुछ जवानों के खिलाफ सख्त कदम उठाए थे. सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग इस बार किसी भी हालत में केंद्रीय बलों की छवि को खराब नहीं होने देना चाहता, खासकर जब विधानसभा चुनाव बेहद करीब हैं. 

चुनाव आयोग ने जवानों को चेतावनी दी 

आयोग का मानना है कि किसी एक राजनीतिक दल के दफ्तर में इस तरह मौजूदगी केंद्रीय बलों की पेशेवर छवि पर सवाल खड़ा करती है. यही वजह है कि इस मामले में तुरंत और कड़ी कार्रवाई की गई. इस घटना के बाद जिले के अन्य इलाकों में तैनात जवानों को भी चेतावनी दी गई है. चुनाव आयोग ने साफ संदेश दिया है कि चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों की किसी भी तरह की लापरवाही या पक्षपात बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: नाना के घर आए थे इशांत और जैद... तीनों को तेज रफ्तार THAR ने कुचला, CCTV में कैद हुआ गुरुग्राम का दर्दनाक हादसा

लेखक के बारे में
img
आईएएनएस
News agency
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengal Elections, 3 CRPF Jawans Suspended, Playing Carrom TMC Office, Election Commission Action, Dereliction Of Duty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com