विज्ञापन

बीजेपी की जीत में विधायकों का टिकट काटना भी रहा बड़ा फैक्टर, तृणमूल के काम न आया यह फार्मूला

पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव में बीजेपी ने अपने 65 में से केवल 46 को ही टिकट दिया. उसने अपने 19 विधायकों के टिकट काट लिए थे, लेकिन जिनको बीजेपी ने टिकट दिया था, वो सभी जीतने में कामयाब रहे. वहीं तृणमूल का स्ट्राइक रेट इस मामले में 38 फीसदी का रहा.

बीजेपी की जीत में विधायकों का टिकट काटना भी रहा बड़ा फैक्टर, तृणमूल के काम न आया यह फार्मूला
नई दिल्ली:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. राज्य की 294 सदस्यों वाली विधानसभा में 206 सीटें जीतकर बीजेपी सरकार बनाने जा रही है. वहीं पिछले 15 साल से राज्य की सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस केवल 81 सीटें जीत पाई. इस बार का मुकाबला दोनों दलों के लिए कांटे का रहा. इस वजह से दोनों दलों काफी फूंक-फूंक कर कदम रखा. यह सावधानी दोनों ने अपने विधायकों को टिकट देने में भी बरती. लेकिन जीतने के मामले में बीजेपी ने यहां भी तृणमूल से बाजी मार लिया है. बीजेपी के शत-प्रतिशत विधायक जीतने में कामयाब रहे हैं. 

पश्चिम बंगाल में किस पार्टी ने अपने कितने विधायकों के टिकट काटे

बीजेपी ने 2021 के विधानसभा चुनाव में कुल  77 सीटें जीती थीं.पश्चिम बंगाल विधानसभा की बेवसाइट के मुताबिक इस समय बीजेपी के कुल 65 विधायक हैं.  साल 2026 के चुनाव में बीजेपी ने इनमें से केवल 46 को ही टिकट दिया था. उसने 19 विधायकों के टिकट काट दिए थे. लेकिन उसके सभी 46 विधायक इस चुनाव में जीत गए हैं.विधायकों के मामले में बीजेपी का स्ट्राइक रेट 100 फीसदी का रहा.

वहीं पश्चिम बंगाल की विधानसभा में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के 212 विधायक हैं. लेकिन उसने केवल 120 को ही मैदान में उतारा था. उसमें केवल 46 ही चुनाव जीत पाए हैं. इस तरह से विधायकों के जीतने के मामले में तृणमूल का स्ट्राइक रेट 38 फीसदी का रहा. तृणमूल की सबसे बड़ी हार भवानीपुर में मिली, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बीजेपी के शुवेंदु अधिकारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा. अधिकारी ने ममता को दूसरी बार हराया है. उन्होंने 2021 के चुनाव में ममता को नंदीग्राम में भी हराया था.

विधायकों को फिर से चुनाव जिता पाने के मामले में बीजेपी की ही तरह का रिकॉर्ड वाम दलों का रहा. वाम दलों ने अपने एक विधायक को टिकट दिया था. वह चुनाव में सफलता हासिल करने में सफल रहा. इस तरह वाम दलों का स्ट्राइक रेट भी 100 फीसदी रहा.   

ये भी पढ़ें: बंगाल में बीजेपी ने महिलाओं को जिताने में भी मारी है बाजी, यहां भी पिछड़ गई ममता बनर्जी की पार्टी

लेखक के बारे में
img
NDTV इंडिया
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
TMC, BJP, West Bengal Assembly Election 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com