विज्ञापन

'हिंदुओं को धमका रहे TMC नेता', फाल्टा में जबरदस्त बवाल... CRPF-RAF तैनात; रिपोलिंग पर EC ने क्या कहा?

पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा में स्थानीय लोगों ने टीएमसी नेताओं पर डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए रिपोलिंग की मांग की है.

'हिंदुओं को धमका रहे TMC नेता', फाल्टा में जबरदस्त बवाल... CRPF-RAF तैनात; रिपोलिंग पर EC ने क्या कहा?
फाल्टा में विरोध प्रदर्शन करते स्थानीय लोग.
IANS
  • बंगाल के फाल्टा में टीएमसी समर्थकों द्वारा धमकाने के आरोपों के बाद स्थानीय लोग रिपोलिंग की मांग कर रहे हैं
  • दक्षिण 24 परगना जिले की मगराहाट और डायमंड हार्बर विधानसभा सीटों के 15 पोलिंग बूथों पर दोबारा वोटिंग हो रही है
  • इलाके में तनाव के कारण केंद्रीय बलों और पुलिस की भारी तैनाती की गई है, जिसमें CRPF और RAF के जवान भी शामिल हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा में जबरदस्त बवाल हो रहा है. यहां के लोग दोबारा चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं. लोगों का आरोप है कि टीएमसी समर्थक उन्हें धमका रहे हैं. इसके बाद इलाके में लोग सड़कों पर उतर आए हैं और रिपोलिंग की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं.

फाल्टा में यह बवाल तब हो रहा है, जब दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों- मगराहाट और डायमंड हार्बर के 15 पोलिंग बूथ पर दोबारा वोटिंग हो रही है. यहां पर 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी लेकिन 15 पोलिंग बूथ पर हिंसा के कारण शनिवार को रिपोलिंग हो रही है. 

फाल्टा में क्या हो रहा है?

फाल्टा वही विधानसभा है, जहां से टीएमसी के जहांगीर खान उम्मीदवार हैं. स्थानीय लोग शनिवार सुबह से ही यहां प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका आरोप है कि टीएमसी नेता और उनके समर्थक उन्हें डरा-धमका रहे हैं. 

इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.यहां केंद्रीय बलों के साथ-साथ पुलिस भी तैनात है. CRPF की एक बख्तरबंद गाड़ी भी यहां तैनात की गई है. इसके साथ ही CRPF और RAF के जवानों को यहां तैनात किया गया है.

फाल्टा के हासिमनगर के लोगों ने आरोप लगाया है कि जहांगीर के करीबी एक स्थानीय पंचायत नेता के साथी उनके घरों पर आकर उन्हें धमकियां दे रहे हैं और हमला कर रहे हैं. लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारियां और रिपोलिंग की मांग की है.

श्यामपुकुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार पूर्णिमा चक्रवर्ती ने आरोप लगाया कि कड़ी सुरक्षा के बावजूद भी टीएमसी ने वोट लूट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. बंगाल का पहला चुनाव है, जहां खून नहीं हुआ. जहां किसी महिला का बलात्कार नहीं हुआ. किसी के घर बार को तोड़ा नहीं गया. लेकिन फिर भी उत्पातियों ने कोई मौका नहीं छोड़ा.

फाल्टा में चुनावी हिंसा पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि बीजेपी हारने वाली है, इसलिए वह यह सब नाटक कर रही है.

इससे पहले बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया था कि टीएमसी नेता हिंदू परिवारों को धमका रहे हैं. उन्होंने कहा कि 'फालटा में जो हुआ है, वह चिंताजनक है. आरोप है कि टीएमसी के एक स्थानीय नेता ने एक हिंदू परिवार को निशाना बनाया, जिसके बाद हिंदू लोग सड़कों पर उतर आए. कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.'

उन्होंने कहा कि बंगाल बहुत बर्बाद हो चुका है, इसे और बर्बाद मत कीजिए. उन्होंने कहा कि चुनाव हो चुके हैं, जनादेश EVM में है और नतीजे जल्द ही सामने आ जाएंगे. 72 घंटों के भीतर सबकुछ साफ हो जाएगा. इसलिए ऐसी सभी घटनाओं पर तत्काल रोक लगनी चाहिए. कानून व्यवस्था का सख्ती से पालन होना चाहिए.

यह भी पढ़ेंः बंगाल में राइफल थामे फोटो शेयर करने वाले थाना प्रभारी की क्यों कर दी गई छुट्टी, जान लीजिए पूरी कहानी

फाल्टा में क्या दोबारा होंगे चुनाव?

स्थानीय लोग रिपोलिंग की मांग कर रहे हैं. हालांकि, अभी यहां रिपोलिंग की कोई उम्मीद नहीं है. सूत्रों का कहना है कि फाल्टा में रविवार को रिपोलिंग नहीं होगी.

बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि चुनाव नतीजों के बाद यहां रिपोलिंग हो सकती है. उन्होंने कहा कि मगराहाट और डायमंड हार्बर में रिपोलिंग वाले बूथों की संख्या सिर्फ 15 है लेकिन फाल्टा में ज्यादा है, इसलिए यहां नतीजों के बाद रिपोल करवाए जा सकते हैं. 

उन्होंने कहा कि ज्यादा पोलिंग बूथ होने के कारण नतीजों के बाद फाल्टा में सभी बूथों पर रिपोलिंग हो सकती है. हालांकि, आखिरी फैसला चुनाव आयोग करेगा.

यह भी पढ़ेंः बंगाल में मतगणना से पहले चुनाव आयोग का बड़ा कदम, 165 अतिरिक्त पर्यवेक्षक और 77 पुलिस पर्यवेक्षकों की तैनाती

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com