राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को मौसम सुहाना रहा. अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 8 डिग्री कम था. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने यह जानकारी दी. विभाग ने कहा कि सोमवार को शहर में हल्की बारिश हो सकती है.
आईएमडी (IMD) ने कहा कि रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में दिल्ली में एक मिलीमीटर बारिश हुई. शहर में रविवार को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि औसत से 3 डिग्री कम था. सापेक्ष आर्द्रता 96 प्रतिशत से 65 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आईएमडी के अनुसार, सोमवार को आसमान साफ रहने, हल्की बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है. इसके अलावा सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान जताया गया है.
वहीं उत्तर पूर्वी, मध्य और उत्तर भारत में भी पिछले 24 घंटों के दौरान अच्छी बारिश की गतिविधियां देखी गई. तमिलनाडु और केरल सहित दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश दर्ज की गई. पहले 15 दिनों के दौरान जो मानसून में कमी देखी गई थी, उसकी भरपाई होने की उम्मीद दिखाई दे रही है.
अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर भारत में अच्छी बारिश होगी. मानसून और अधिक राज्यों में सक्रिय होगा. वहीं किसानों के लिए यह मानसून अच्छा साबित हो सकता है.
चेरापूंजी ने बनाया एक और रिकॉर्ड, एक दिन में 971 मिलीमीटर से अधिक बारिश
वहीं राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में मध्यम से तेज स्तर की मानसून पूर्व बारिश दर्ज की गई. राज्य के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी है. जयपुर मौसम केन्द्र के एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान सर्वाधिक बारिश पूर्वी राजस्थान के दौसा में 85 मिलीमीटर हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर के अनूपगढ़ में 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.
उन्होंने रविवार को जयपुर और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है. अधिकारी ने बताया कि सोमवार को बीकानेर, संभाग व अजमेर संभाग के जिलों में भी एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभवाना है.
अधिकारी ने बताया कि रविवार की शाम 5.30 बजे तक राजधानी जयपुर में 44.8 मिलीमीटर, सीकर में 48 मिलीमीटर, बूंदी में 23 मिलीमीटर, कोटा में 20.2 मिलीमीटर, नागौर में 12.5 मिलीमीटर, चूरू में 9.4 मिलीमीटर, बीकानेर में 7 मिलीमीटर, बांरा में 6.5 मिलीमीटर, अजमेर में 5.4 मिलीमीटर, करौली-अलवर-फतेहपुर में 1.5-1.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.
उन्होंने बताया कि अगले 48 घंटों में कोटा, अजमेर, उदयपुर व बीकानेर संभाग के अधिकांश जिलों में मानसून पूर्व बारिश होने की प्रबल संभावना है. जोधपुर संभाग के उत्तरी भागों में भी तेज बारिश दर्ज की जा सकती है. 21-22 जून से राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी. पश्चिमी राजस्थान में 23 जून से मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं