मेघालय के चेरापूंजी में शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान 972 मिलीमीटर मूसलाधार बारिश दर्ज की गई, जो जून में वर्ष 1995 के बाद से सबसे अधिक है. इससे दो दिन पहले वहां 811.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी ने कहा कि वर्ष 1901 से उसने रिकॉर्ड रखना शुरू किया है. तब से दुनिया के सबसे अधिक वर्षा वाले स्थानों में शुमार चेरापूंजी में जून में एक दिन में नौ बार 800 मि.मी. से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है.
विभाग ने कहा कि 922 मि.मी. बारिश का यह रिकॉर्ड 122 वर्ष के इतिहास में तीसरे स्थान पर है. गुवाहाटी में आईएमडी के क्षेत्रीय केंद्र में वैज्ञानिक सुनीत दास ने बताया कि 16 जून, 1995 को चेरापूंजी में 1,563.3 मि.मी. बारिश दर्ज की गई थी. उससे एक दिन पहले 15 जून, 1995 को 930 मि.मी बारिश हुई थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा कि इस महीने शुक्रवार तक चेरापूंजी में कुल 4081.3 मि.मी. बारिश रिकॉर्ड की गई है. बुधवार सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए 24 घंटे के दौरान चेरापूंजी में 811.2 मि.मी. बारिश दर्ज की गई थी. दास ने कहा, ''हमेशा ऐसी बारिश नहीं होती। (चेरापूंजी में) साल में एक या दो बार 50-60 सेंटीमीटर बारिश होना सामान्य है. लेकिन 80 सेंटीमीटर या उससे अधिक बारिश होना सामान्य बात नहीं है।''
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं