दिल्ली-एनसीआर में बीते तीन-चार दिनों से हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है. गर्म हवाओं के झोंके से परेशान लोग बारिश के कारण राहत महसूस कर रहे हैं. अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग के पूर्वाणुमान के अनुसार अभी दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहाना ही बना रहेगा. आईएमडी की ओर से जारी एक विज्ञाप्ति में कहा गया है कि रविवार यानी आज अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम, सब हिमालियन पश्चिम बंगाल, सिक्किम केरेला और माहे में बहुत भारी वर्षा हो सकती है. जबकि दिल्ली, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, इस्ट राजस्थान, ओडिसा, बंगाल, झारखंड, गोआ, मध्य प्रदेश में भारी वर्षा होने की संभावना है.
21 जून तक बादल छाए रहेंगे बादल
आईएमडी के अनुसार आने वाले पांच दिनों तक इन राज्यों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा. फिलहाल कहीं भी भीषण गर्मी और हीट वेव बहने की संभावना नहीं है. मुंबई में आज से बारिश को लेकर अलर्ट किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है. गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस होने के कारण शनिवार को मौसम सुहाना रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर में 21 जून तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. शनिवार को न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से चार डिग्री नीचे था. वायु गुणवत्ता का पता लगाने वाली सरकारी संस्था सफर के अनुसार, शनिवार को शहर में वायु गुणवत्ता इंडेक्स ‘संतोषजनक' दर्ज किया गया.
चिलचिलाती धूप से बहुप्रतीक्षित राहत मिली
इधर, जम्मू कश्मीर में शनिवार को 3880 मीटर ऊंची पवित्र अमरनाथ गुफा समेत ऊंचाई वाले कई क्षेत्रों में हिमपात हुआ जबकि दोनों राजधानी शहरों समेत मैदानी क्षेत्र में वर्षा हुई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. हिमपात और बारिश के बाद पारा सीजन के औसत तापमान से सात से 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे लुढ़क गया, जिससे खासकर जम्मू क्षेत्र के मैदानी भागों में लोगों को चिलचिलाती धूप से बहुप्रतीक्षित राहत मिली.
यह भी पढ़ें -
मामला दर्ज करने के लिए पुलिस को ब्लैंक चैक का दिया ऑफर, कमिश्नर से मिला ये जवाब
राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा के लिए BJP की पहली समन्वय समिति की बैठक आज, हो सकते हैं कई महत्वपूर्ण ऐलान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं