विज्ञापन

कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश, गुजरात-कर्नाटक में रेड अलर्ट

कल का मौसम, 15 सितंबर 2026: IMD ने कल 22 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. गुजरात में रेड अलर्ट है वहीं दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश की संभावना है. जानिए आपके यहां कैसा मौसम रहेगा.

कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update

Kal Ka Mausam 15 September 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम का मिजाज फिर बदल रहा है. उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत तक बारिश का दौर जारी है. गुजरात में मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इस बीच मौसम विभाग ने कल भी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. IMD के डेली बुलेटिन के अनुसार कल यानी 15 सितंबर 2026 को देशभर के कुल 22 राज्यों और केंद्र शासित में बारिश का अलर्ट रहेगा.  इसमें गुजरात, महाराष्ट्र, केरल से लेकर दिल्ली, यूपी, बिहार और मध्यप्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

अपने शहर का मौसम और अपने इलाके का AQI जानने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. आने वाले कुछ दिनों तक राजधानी में बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक कल दिल्ली-एनसीआर का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश हो सकती है. तापमान 32 डिग्री से 24 डिग्री के बीच रहेगा. हल्की बारिश का पूर्वानुमान है.

Latest and Breaking News on NDTV

यूपी के कई जिलों में भी बारिश

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी कल बारिश की संभावना जताई है. पूर्वानुमान के मुताबिक कल पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. दोनों ही क्षेत्रों के कई दिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली कड़कने का भी अनुमान है.

बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

बिहार में इन दिनों मौसम का बदला-बदला सा मिजाज है. कुछ जगहों पर बारिश का दौर जारी है तो वहीं कहीं-कहीं उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है. इस बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. कल पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सारण, सिवान, बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर के लिए चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें राज्य भर में मौसम की स्थिति अलग-अलग रहने की उम्मीद है. कल बिहार के लगभग आधे हिस्से के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया था, जिसमें खास तौर पर सीमांचल क्षेत्र में बारिश की संभावना थी.

गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट

गुजरात में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कल भी राज्य में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.  मौसम विभाग ने आठ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए और अधिक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. आईएमडी ने अहमदाबाद, गांधीनगर, सुरेंद्रनगर, राजकोट, मोरबी, पोरबंदर, जामनगर और देवभूमि द्वारका के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. हालांकि कल से ही मौसम की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है.

Latest and Breaking News on NDTV

हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में बारिश

पंजाब से लेकर हरियाणा तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है. आईएमडी के अनुसार कल पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. पूर्वानुमान के अनुसार, 15 से 17 सितंबर के दौरान इन राज्यों में अच्छी और व्यापक बारिश हो सकती है. इन दिनों में गरज के साथ बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की गई है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है.

उत्तराखंड में भारी बारिश

उत्तराखंड में भी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार 15 से 20 सितंबर के दौरान कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान है. 15 और 16 सितंबर को गरज और बिजली कड़कने की भी संभावना है, इसलिए पहाड़ी क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

  • भारी बारिश: गुजरात, कर्नाटक.
  • मध्यम से व्यापक बारिश: महाराष्ट्र, गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, लक्षद्वीप, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय.
  • हल्की बारिश: दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में आज बारिश होगी या नहीं? विदाई से पहले जमकर बरसेगा मॉनसून, यूपी-बिहार समेत 18 राज्यों में IMD का अलर्ट 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mausam, Kal Ka Mausam In Hindi, Kal Ka Mausam Kaisa Rahega, Weather Tomorrow, Weather Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com