विज्ञापन

बंगाल में TMC या BJP? चुनाव की घोषणा के बाद पहले ओपिनियन पोल की भविष्यवाणी जान लीजिए

ओपिनियन पोल में टीएमसी को 43-45 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान लगाया गया है. इसके साथ ही एनडीए के 41-43 प्रतिशत और अन्य को 13 से 15 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की उम्मीद जताई गई है.

बंगाल में TMC या BJP? चुनाव की घोषणा के बाद पहले ओपिनियन पोल की भविष्यवाणी जान लीजिए
पश्चिम बंगाल में चुनाव की घोषणा के बाद पहले ओपिनियन पोल में टीएमसी-बीजेपी में कड़ी टक्कर की संभावना जताई गई है.
  • बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे, पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा.
  • पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए सरकार बनाने के लिए कम से कम 148 सीटें जरूरी हैं जो सदन का बहुमत है.
  • आईएएनएस-मैटराइज के ओपिनियन पोल के अनुसार तृणमूल कांग्रेस को 155 से 170 सीटें मिलने का अनुमान है.
नई दिल्ली:

चुनाव आयोग ने रविवार को असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है. दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में वोट डाले जाएंगे. पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा. वहीं, दूसरे चरण में 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के लिए किसी भी राजनीतिक दल या गठबंधन को कुल 294 सीटों में से कम से कम 148 सीटों की आवश्यकता होती है. यह सदन की कुल सदस्य संख्या का आधा से एक अधिक है.

IANS-मैटराइज का ओपिनियन पोल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान होने के साथ ही आईएएनएस-मैटराइज का ओपिनियन पोल भी आ गया है. ओपिनियन पोल में पश्चिम बंगाल में किसके सिर पर सत्ता का ताज सजेगा, इसको लेकर राज्य की जनता की राय ली गई है.

ओपिनियन पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सत्ता पर काबिज होने का अनुमान जताया गया है. वहीं, भाजपा के पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार ज्यादा सीटें जीतने के आसार ओपिनियन पोल में जताए गए हैं.

TMC 155-170 सीटें जीत सकती है, BJP 100 से 115 तक

आईएएनएस-मैटराइज के ओपिनियन पोल के अनुसार, पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से ममता बनर्जी की टीएमसी के 155 से 170 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है. इसके अलावा, भाजपा के 100 से 115 सीटें जीतने का दावा इस पोल में किया गया है. वहीं, अन्य के खाते में 5 से 7 सीटें आ सकती हैं.

ओपिनियन पोल में टीएमसी को 43-45 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान लगाया गया है. इसके साथ ही एनडीए के 41-43 प्रतिशत और अन्य को 13 से 15 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की उम्मीद जताई गई है.

बंगाल में दो चरण में होने है चुनाव

बंगाल विधानसभा चुनाव में 294 सीटों पर दो चरणों में चुनाव होने हैं. चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 6.44 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें पुरुष मतदाता 3.28 करोड़, महिला मतदाता 3.16 करोड़ और थर्ड जेंडर 1,152 मतदाता हैं. अगर फर्स्ट-टाइम वोटर (18-19 साल) की बात करें तो उनकी संख्या 5.23 लाख है. 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग के वोटरों की संख्या 1.31 करोड़ है. 85 साल से अधिक उम्र वाले मतदाता 3.79 लाख हैं. दिव्यांग वोटरों की संख्या 4.16 लाख है. 

यह भी पढ़ें - West Bengal Election 2026 Date: पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Westbengalassemblyelection2026, West Bengal Assembly Election 2026, Mamata Banaerjee, TMC Vs BJP, Bengal Election 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com