विज्ञापन

Weather News: प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़े, छत्तीसगढ़ में 45 पहुंच गया पारा, दिल्ली-UP और इन राज्यों में कहां-कितना तापमान?

Heatwave Alert: दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी-राजस्थान, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में स्थिति विकट हो चली है. बारिश का कोई अलर्ट नहीं है और लगातार बढ़ता पारा अभी परेशानी को और बढ़ाएगा.

Weather News: प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़े, छत्तीसगढ़ में 45 पहुंच गया पारा, दिल्ली-UP और इन राज्यों में कहां-कितना तापमान?
weather imd update
  • अप्रैल के तीसरे हफ्ते में देश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है और गर्मी बढ़ रही
  • दिल्ली में 20 से 24 अप्रैल तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और आसमान साफ रहेगा
  • पंजाब और हरियाणा में 24 अप्रैल तक गर्मी बढ़ेगी, गरज-चमक के बाद मौसम साफ रहने का अनुमान है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Weather Update Today: अप्रैल के तीसरे हफ्ते तक आते-आते गर्मी के तेवर पसीने छुड़ा रहे हैं. कई शहरों में तापमान 45 डिग्री को पार कर गया है. दिन की तपती धूप और लू के थपड़े बाहर निकलने वाले लोगों को परेशान कर रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी-राजस्थान, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में स्थिति विकट हो चली है. बारिश का कोई अलर्ट नहीं है और लगातार बढ़ता पारा अभी परेशानी को और बढ़ाएगा. आइए आपको आज के मौसम के साथ आगे का अपडेट भी दिए देते हैं. 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? 

दिल्ली में भी प्रचंड गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है. आज भी भीषण गर्मी पड़ेगी. अधिकतम पारा 41 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री पर रहेगा. आसमान पर आंशिक बादल छाए रहेंगे. 20 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच पारा 42 डिग्री को पार कर जाएगा. न्यूनतम पारा 24 डिग्री पर ही रहेगा. इस दौरान आसमान साफ रहेगा पर चिलचिलाती धूप  आपके पसीने छुड़ा देगी. दिल्ली से सटे राज्यों की बात करें तो पंजाब-हरियाणा में भी अब पारा बढ़ने वाला है. बीच में गरज-चमक ने पारा कम किया था पर अब मौसम साफ है और 24 अप्रैल तक दोनों प्रदेशों में गर्मी का टॉर्चर झेलने को मिलेगा. 

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम? 

पहाड़ी राज्यों हिमाचल-उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के साथ लद्दाख में आज मौसम की पलटी मारने वाला है. गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा. 20 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा और 24 अप्रैल तक मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. 

इन राज्यों में बरस रही आग

देश के कई हिस्सों में अधिकतम (दिन का) तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है.इसमें विदर्भ के अधिकांश हिस्से, मराठवाड़ा और मध्य प्रदेश के कई इलाके, साथ ही छत्तीसगढ़, तेलंगाना और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थान शामिल हैं. इसके अलावा आंतरिक ओडिशा, रायलसीमा, झारखंड, राजस्थान और गुजरात के कुछ अलग‑थलग इलाकों में भी तापमान इसी स्तर तक पहुंचा है. वहीं देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है. हालांकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. 

यूपी-राजस्थान में चल रही लू 

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी हालत खराब हैं. पू्र्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में इस पूरे हफ्ते (20 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक) लू का येलो अलर्ट है. 20 से 22 अप्रैल के बीच तीन दिन लगातार पूर्वी राजस्थान झुलसेगा. इस बीच धूल भरी आंधी भी चलेगी. 

आईएमडी ने बताया कि यूपी में शुष्क मौसम बना हुआ है और लगातार पछुआ हवाएं चल रही हैं. बुलेटिन में कहा गया, ‘‘दिन के समय पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है.'' शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. प्रयागराज में तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से लगभग 3.2 डिग्री अधिक है, जबकि राज्य का सर्वाधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान बांदा में दर्ज किया गया. वाराणसी में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस, झांसी में 43.1 डिग्री सेल्सियस, सुल्तानपुर में 42.8 डिग्री सेल्सियस और गोरखपुर में 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में पहली बार 40 डिग्री के पार पहुंचा. यहां न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहा. पूर्वानुमान के अनुसार, लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहने की संभावना है जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

इन राज्यों में तापमान ने ढाया कहर 

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में अब खूब सताएगी गर्मी, IMD ने 7 राज्यों में लू का जारी किया अलर्ट, बारिश के बारे में भी बताया

यह भी पढ़ें- डराने लगी गर्मी! यूपी और छत्तीसगढ़ में 45 के पार पहुंचा पारा; IMD ने जारी कर दिया अलर्ट
 


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com