विज्ञापन

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा का IPL में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाकर मचाई खलबली, दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma record in IPL: अभिषेक शर्मा ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसने विश्व क्रिकेट को चौंका कर रख दिया है. अभिषेक अब आईपीएल इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा का IPL में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाकर मचाई खलबली, दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
SRH vs CSK, Abhishek Sharma ने रचा इतिहास

Abhishek Sharma record, SRH vs CSK : आईपीएल 2026 के 27वें मैच में हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रन से हराकर अपनी तीसरी जीत हासिल की. इस जीत में अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की और 22 गेंद पर 59 रन की पारी खेली, अपनी पारी में अभिषेक ने 6 चौके और 4 छक्के लगाए. अभिषेक की पारी के दम पर ही हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 194 रन बना सकी. इसके बाद सीएसके 20 ओवर में 8 विकेट पर 184 रन ही बना सकी. 

Latest and Breaking News on NDTV

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास

आईपीएल के इतिहास में अभिषेक शर्मा दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिनके नाम  मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 20 से भी कम गेंदों में अर्धशतक जमाने का कमाल दर्ज है. बता दें कि अभिषेक ने सीएसके के खिलाफ इस मैच में 15 गेंद पर अर्धशतक जमाया तो वहीं, मुंबई इंडियंस के खिलाफ अभिषेक ने 2024 में 16 गेंद पर पचासा लगाने का कमाल किया था. 

अभिषेक ने SRH के लिए सबसे तेज फिफ्टी जमाया

  • 15 गेंदें: अभिषेक बनाम CSK (2026)
  • 16 गेंदें: अभिषेक बनाम MI (2024)
  • 16 गेंदें: हेड बनाम DC (2024)
  • 16 गेंदें: हेड बनाम LSG (2024)
  • 17 गेंदें: क्लासेन बनाम KKR (2025)

इसके अलावा अभिषेक शर्मा IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार 20 गेंदों के अंदर अर्द्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. अभिषेक ने आईपीएल करियर में 6 बार ऐसा कारनामा किया है जब उन्होंने 20 गेंदों के अंदर अर्धशतक जमाए हैं. अभिषेक के बाद वैभव सूर्यवंशी ने तीन बार यह कारनामा अबतक अपने आईपीएल करियर में कर चुके हैं. 

20 गेंदों के अंदर सर्वाधिक IPL अर्द्धशतक

  • 6: अभिषेक शर्मा
  • 3: वैभव सूर्यवंशी
  •  3: जेक फ़्रेज़र-मैकगर्क
  • 3: निकोलस पूरन
  •  3: ट्रैविस हेड

इतना ही नहीं 80 IPL पारियों के बाद, अभिषेक से ज़्यादा स्ट्राइक रेट किसी भी दूसरे भारतीय बल्लेबाज़ का नहीं है. अपनी इस आतिशी पारी के दौरान अभिषेक ने आईपीएल में 2000 रन भी पूरे कर लिए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

80 आईपीएल पारियों के बाद सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट रखनेवाले बल्लेबाज

  • SR 168: अभिषेक शर्मा
  • SR 161: वीरेंद्र सहवाग
  • SR 157: हार्दिक पांड्या
  • SR 148: ऋषभ पंत
  • SR 147: यूसुफ़ पठान
  • SR 144: शिवम दुबे

ये भी पढ़ें- Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा का IPL में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

ये भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi: 'उसके लिए मेरा संदेश साफ है...KKR के खिलाफ मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी को कुमार संगाकारा से मिला यह खास मैसेज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com