विज्ञापन

गर्मी से बचने का देसी जुगाड़! न हेलमेट की टेंशन, न हाथ जलने का डर

​Sun Protection Ideas: गर्मी से बचने के लिए आप क्या कुछ नहीं करते हैं. चिलचिलाती गर्मी और तपन से बचने के लिए आपने कई तरह के देसी जुगाड़ देखें और अपनाएं होंगे लेकिन ऐसा नहीं. क्या खास है इस जुगाड़ में आर्टिकल में जानें.

गर्मी से बचने का देसी जुगाड़! न हेलमेट की टेंशन, न हाथ जलने का डर
Heatwave Solutions: भीषण गर्मी का सुपर देसी जुगाड़. (AI Generated Image)

Indian Jugaad For Heat: गर्मी का भीषण दौर चल रहा है. इस चिलचिलाती धूप में लोग खुद को बचाने के लिए छाता, चश्मा और रुमाल का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसे 'दिमागदार' भाई साहब का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने गर्मी को मात देने के लिए जो जुगाड़ अपनाया है, उसे देखकर आप हैरान हो सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

​क्या है ये देसी जुगाड़?

​अक्सर बाइक चलाते वक्त सबसे ज्यादा दिक्कत दो चीजों में होती है एक तो हेलमेट के अंदर पसीने से भीगता सिर और दूसरा हैंडल पकड़ते वक्त धूप से जलते हाथ. इस शख्स ने इन दोनों समस्याओं का समाधान एक ही चीज में ढूंढ निकाला, और वो चीज है 'बच्चों का डायपर'. ​जी हां, आपने सही पढ़ा! सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे एक व्यक्ति ने अपने दोनों हाथों पर ग्लव्स की जगह डायपर पहन रखे हैं और सिर पर हेलमेट के नीचे भी एक डायपर फिट किया हुआ है.

​क्यों काम कर रहा है ये डायपर- 

​अब आप सोच रहे होंगे कि भाई डायपर ही क्यों? तो इसके पीछे की 'लॉजिक' बड़ी मजेदार है-

​​ठंडक का अहसास- जुगाड़ू भाई ने डायपर को इस्तेमाल करने से पहले उसे हल्का पानी डालकर फ्रीजर में रखा था. इससे हाथ और सिर पर सीधी धूप का असर नहीं हो रहा और उसे 'कूल-कूल' फीलिंग आ रही होगी. क्या आप भी इन भाई साहब से सीख लेकर गर्मी से बचने के लिए इस तरह का जुगाड़ू उपाय अपनाने वाले है. लेकिन इस आइडिया को आप हेलमेट की जगह नहीं बल्कि, हाथों को गर्मी से बचाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह आर्टिकल मनोरंजन और वायरल हो रहे ट्रेंड पर आधारित है. सड़क पर चलते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें और कंपनी द्वारा सर्टिफाइड हेलमेट ही पहनें.

ये भी पढ़ें- परफ्यूम की खुशबू 1 घंटे में उड़ जाती है? शरीर के 3 Hidden Points पर लगाएं, दिनभर महकेंगे आप

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
​Indian Jugaad For Heat, Heatwave Desi Solutions, Garmi Se Bachne Ka Desi Jugaad, ​Desi Jugaad, ​Helmet Cooling Hack, ​Trending Social Media Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com