विज्ञापन
13 minutes ago
नई दिल्‍ली:

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद शहर में भीषण आग लग गई. सब्‍जी मंडी में लगी भीषण आग के बाद कई दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. आग का विकराल रूप उस वक्‍त देखने को मिला जब यह सब्‍जी मंडी के बाद कपड़ा मार्केट में भी फैल गई. दमकल अधिकारी सतेंद्र पांडे ने बताया कि मौके पर दमकल की कई गाड़ियां भेजी गई हैं. आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं. उन्‍होंने बताया कि आग लगने की घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. 

Breaking News Live Update:

अक्षय तृतीया पर पुणे के ‘दगडूसेठ’ गणपति बप्पा को 11 हजार आमों का महाभोग

अक्षय तृतीया के अवसर पर श्रीमंत दगड़ूसेठ गणपति मंदिर में गणपति बप्पा को 11 हजार आमों का महाभोग अर्पित किया गया. साढ़े तीन शुभ मुहूर्तों में से एक माने जाने वाले इस पावन दिन पर हर साल यह महा नैवेद्य बप्पा को चढ़ाया जाता है. इसी दिन गणपति के दर्शन के लिए श्रद्धालु सुबह तड़के से ही लंबी कतारों में खड़े नजर आए. श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई  सावर्वजनिक गणपति ट्रस्‍ट और सुवर्णयुग तरुण मंडल की ओर से मंदिर में आम महोत्सव आयोजित किया गया. पुणे के प्रसिद्ध आम व्यापारी देसाई आंबेवाले के संचालक मंदार देसाई और उनके परिवार की ओर से यह नैवेद्य दिया गया।

अक्षय तृतीया पर अयोध्‍या में रामलला के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश में अक्षय तृतीया के अवसर पर रामलला के दर्शनों के लिए अयोध्या स्थित राम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. 

हैदराबाद: नाचारम औद्योगिक क्षेत्र कारपेट के गोदाम में लगी भीषण आग

हैदराबाद के नाचारम औद्योगिक क्षेत्र में एक कारपेट के गोदाम में भीषण आग लग गई. हालांकि किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई खबर नहीं है. यह घटना नाचारम से चिल्कानगर जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित गोदाम में हुई. 

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में 40 से अधिक दुकानें जलकर खाक

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में 40 से अधिक दुकानें जलकर के राख हो गई. शिकोहाबाद स्थित कटरा बाजार सब्जी मंडी में देर रात करीब 2 बजे भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते सब्जी मंडी की लगभग 40 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं. आग की लपटों ने सामने बनी गारमेंट्स मार्केट शिकोहाबाद को भी अपनी चपेट में ले लिया, जहां करीब सात दुकानें जल गईं. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. 

राजस्‍थान के डीग में ऑपरेशन एंटीवायरस, 18 साइबर ठग गिरफ्तार

राजस्‍थान के डीग में ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत मेवात के सीकरी, जुरहरा और कामां में पुलिस ने बड़ी छापेमारी कर 18 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. ठगों के कब्जे से 15 मोबाइल फोन और 2 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. आरोपी सेक्सटॉर्शन और फर्जी विज्ञापन के जरिए देश भर में ठगी को अंजाम देते थे. पकड़े गए साइबर ठगों से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है. 

यूपी के शिकोहाबाद में लगी भीषण आग

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद की सब्‍जी मंडी में भीषण आग लग गई. यह आग कपड़ा मार्केट में भी फैल गई. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में लगी है. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com