वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ 17 मार्च यानि आज दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है. AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए हैं. ओवैसी ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर कहा कि बीजेपी हमारी मस्जिद छीनना चाहती है. विभिन्न मुस्लिम संगठनों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ ही विपक्ष के कई सांसदों को आमंत्रित किया गया है. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मंगलवार को ही इस बारे में जानकारी दी थी. बोर्ड के प्रवक्ता सैयद कासिम रसूल इलियास ने बताया था कि इस धरने में तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) और जनता दल (यू) जैसे भाजपा के सहयोगी दलों को न्योता नहीं दिया गया है.
)
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
पहले 13 मार्च को होना था प्रदर्शन
इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति में उसकी सहयोगी पार्टियां भी साथ दे रही हैं. पर्सनल लॉ बोर्ड पहले 13 मार्च को धरना देने वाला था, लेकिन उस दिन संसद के संभावित अवकाश के चलते कई सांसदों ने अपनी उपस्थिति को लेकर असर्मथता जताई, जिसके बाद उसने कार्यक्रम में बदलाव किया. इलियास ने कहा कि बोर्ड के प्रतिनिधियों ने जनवरी और फरवरी में तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और जद(यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात कर उनसे सहयोग मांगा था, लेकिन ये दोनों दल फिलहाल इस विषय पर सरकार के साथ नजर आ रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
)
बीजेपी सांसद और जेपीसी अध्यक्ष
राष्ट्रव्यापी आंदोलन की भी तैयारी
उनके मुताबिक, संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) को करीब पांच करोड़ मुसलमानों ने ई-मेल के माध्यम से अपनी राय बताई, लेकिन सबकुछ नजरअंदाज कर दिया गया. उन्होंने इस बात को दोहराया कि यह विधेयक पारित हुआ, तो राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा. माना जा रहा है कि सरकार मौजूदा सत्र (बजट सत्र का दूसरा चरण) में यह विधेयक संसद में पेश कर सकती है.
विरोध प्रदर्शन पर क्या बोले जेपीसी अध्यक्ष
जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा, "संयुक्त संसदीय समिति और वक्फ ने इस संशोधन के बाद एआईएमपीएलबी को समिति के समक्ष बुलाया था. हमने समिति के सामने एआईएमपीएलबी की उजागर की गई बातों का संज्ञान लिया. इतना ही नहीं, हमने इसे अपनी रिपोर्ट का हिस्सा भी बनाया...तो वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन क्यों करने जा रहे हैं?...संशोधन के बाद एक बेहतर कानून बनने जा रहा है...गरीबों, महिलाओं, विधवाओं और बच्चों को भी वक्फ का लाभ मिलेगा..." उन्होंने आगे एआईएमपीएलबी पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश करने का आरोप लगाया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं