विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2017

वीके सिंह ने केरल के मंत्री को चीन जाने से रोकने की पुष्टि की

 सिंह ने यहां मीडिया को बताया, "जब भी विदेश जाने का आवेदन प्राप्त होता है तो दूतावासों और मिशनों से राय मांगी जाती है और अगर प्रोटोकॉल की व्यवस्था सही नहीं है, तो अनुमति नहीं दी जाती है."

Also Read in
वीके सिंह ने केरल के मंत्री को चीन जाने से रोकने की पुष्टि की
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह.
तिरुवनंतपुरम: विदेश राज्यमंत्री जनरल वी. के.सिंह ने बुधवार को स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि केरल के पर्यटन मंत्री काडाकामपाल्ली सुरेंद्रन को चीन जाने की अनुमति नहीं दी गई, क्योंकि वे कम रैंक के अधिकारी से मिलने जा रहे थे.  सिंह ने यहां मीडिया को बताया, "जब भी विदेश जाने का आवेदन प्राप्त होता है तो दूतावासों और मिशनों से राय मांगी जाती है और अगर प्रोटोकॉल की व्यवस्था सही नहीं है, तो अनुमति नहीं दी जाती है."

उन्होंने कहा कि देश की इज्जत ज्यादा महत्वपूर्ण है. सिह ने कहा, "इस मामले में मंत्री अपने से कम रैंक के व्यक्ति से मिलने जा रहे थे. हमारे देश के किसी एक राज्य का मंत्री दूसरे राज्य के अधिकारी से मिलने नहीं जा सकता."

इससे पहले 8 सितंबर को सुरेंद्रन को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन बैठक (यूएनडब्ल्यूटीओ) में भाग लेने के लिए केंद्र सरकार से चीन के दौरे की अनुमति नहीं मिली थी, जिसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाया था. 

उन्होंने कहा था, "क्या आप नहीं जानते की भाजपा सरकार कैसे काम करती है? मैं समझता हूं कि अनुमति नहीं देने का कारण राजनीतिक है." यूएनडब्ल्यूटीओ की बैठक चीन में 11 सितंबर से 16 सितंबर तक चलेगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
VK Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com