G20 Summit 2023: जी-20 सम्मेलन के दौरान दिल्ली में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. जी20 शिखर सम्मेलन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई है. विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) एसएस यादव ने कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान अनुमति के साथ आवश्यक सामान ले जाने वाले वाहनों को छोड़कर अन्य मालवाहक वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध होगा. हवाई अड्डे से लुटियंस दिल्ली आने वाले लोगों को उनके पहचान पत्र के सत्यापन के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी.
ये पढ़ें- चारा घोटाला : लालू यादव की जमानत के खिलाफ CBI की अर्जी पर सुनवाई 17 अक्टूबर तक टली
दिल्ली पुलिस का कहना है कि राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक से जुड़ी पाबंदियां 7 और 8 सितंबर की रात से लगाई जाएंगी. विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) एसएस यादव ने बताया कि G-20 समिट के लिए वर्चुअल हेल्पडेस्क लॉन्च किया गया है. इसमें ट्रांसपोर्ट सर्विस, एंबुलेंस, पुलिस सर्विस तक की जानकारी रहेगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये पढ़ें- मधुमिता शुक्ला हत्याकांड : अमरमणि और उनकी पत्नी की रिहाई पर SC से फिलहाल रोक नहीं
Mapmyindia मैप के जरिए करें ट्रैवल
आवश्यक सेवा के वाहन और मेडिकल सर्विसेज के वाहन चलते रहेंगे. 9 और 10 सितंबर को G20 समिट होगा. NDMC के इलाके में DTC की बसें नहीं चलेगी. एयरपोर्ट जाने वाले लोग मेट्रो का इस्तेमाल करें..अगर आप अपनी कार से जा रहे हैं तो थोड़ा जल्दी निकलें, क्योंकि इस दौरान रूट डायवर्ट होंगे. Mapmyindia मैप के जरिए आप ट्रैवल करें क्योंकि इसमें रूट के डायवर्जन की भी जानकारी रहेगी.
भारत जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है
भारत जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है और मुख्य कार्यक्रम नौ-10 सितंबर को दिल्ली में होगा. शिखर सम्मेलन में 29 देशों के प्रमुखों के साथ-साथ यूरोपीय संघ के शीर्ष अधिकारी शिरकत करेंगे. इसके अलावा आमंत्रित अतिथि देशों और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के भी इसमें भाग लेने की संभावना है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर 8-10 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी. शहर के सभी स्कूल, साथ ही दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के कार्यालय तीन दिनों के दौरान बंद रहेंगे. नई दिल्ली पुलिस जिले के अधिकार क्षेत्र में स्थित बैंक और वित्तीय संस्थान सहित सभी वाणिज्यिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी 8-10 सितंबर के बीच बंद रहेंगे.
8, 9 और 10 सितंबर को न आएं दिल्ली घूमने
नई दिल्ली के अंदर यहां के रहने वाले लोगों को अंदर जाने दिया जाएगा. बाहर से आने वाले यात्रियों को बुकिंग स्लिप दिखानी पड़ेगी. नई दिल्ली के होटल और अस्पताल से संबंधित वाहन को ही नई दिल्ली में आने दिया जाएगा. मथुरा रोड, भैरो रोड, पुराना किला रोड बंद आम यातायात के लिए बंद रहेगा. नई दिल्ली की ओर घूमने और मार्केटिंग के लिए 8,9 और 10 सितंबर न आएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं