विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2022

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के आलीशान डिजाइन को देखकर चौंक गए लोग, सोशल मीडिया पर पूछे कई सवाल

रेल मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए प्रस्तावित डिजाइन को कुछ फोटोज साझा की. जिसमें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की भव्यता देख हर कोई दंग रह गया. लेकिन इसी के साथ लोगों ने सवाल पूछने भी शुरू कर दिए.

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के आलीशान डिजाइन को देखकर चौंक गए लोग, सोशल मीडिया पर पूछे कई सवाल
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्रस्तावित डिजाइन की तस्वीर
नई दिल्ली:

रेल मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए प्रस्तावित डिजाइन को साझा किया है. इसे जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वैसे ही लोगों भी तेजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करानी शुरू कर दी. आलम ये था कि अत्याधुनिक मॉडल की तस्वीरों को साझा किए जाने के कुछ घंटों के भीतर 17,000 से अधिक लाइक्स मिल गए.

इसी के साथ कई कमेंट कहा गया कि रेलवे ट्रेन की देरी और दुर्घटनाओं जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर फोकस करने क बजाय दिखावा करने में व्यस्त है. मंत्रालय के ट्वीट में लिखा है, "एक नए युग को चिह्नित करना: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (एनडीएलएस) के पुनर्विकास के लिए प्रस्तावित डिजाइन.

मंत्रालय ने पुनर्विकास मॉडल की दो तस्वीरें साझा कीं. जिसमें भविष्य के डिजाइन के साथ दो गुंबद जैसी संरचनाएं दिखाई गईं. इमारतों पर कांच का पर्याप्त उपयोग देखा जा सकता है, और स्टेशन से आसान पहुंच के लिए कई फ्लाईओवर प्रस्तावित किए गए हैं. एक तस्वीर में पैदल चलने वालों को प्लेटफॉर्म तक ले जाने के लिए एक फुट ओवरब्रिज देखा जा सकता है."

इस परियोजना योजना में क्षेत्र में पर्याप्त हरियाली का भी प्रस्ताव है. कमेंट में कई लोगों ने योजना को लागू करने में चुनौतियों की ओर इशारा किया क्योंकि इसके लिए काफी विशाल एरिया की दरकरार होगी. जबकि कईयों ने बताया कि बाहरी शीशे वाली इमारतें दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी के लिए बिलकुल भी उचिन नहीं होगी. 

कुछ यूजर्स ने मंत्रालय पर ग्रामीण क्षेत्रों और विपक्ष शासित राज्यों में स्टेशनों की अनदेखी करने का आरोप लगाया. आपको बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन राष्ट्रीय राजधानी का सबसे व्यस्त स्टेशन है. जहां16 प्लेटफार्मों पर प्रतिदिन 2 लाख से अधिक यात्रियों की आवाजाही होती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Photos Of Delhi Railway Station Swanky Look, Futuristic New Delhi Railway Station, Indian Railway, Delhi Railway Station Swanky Makeover, Proposed Design Of New Delhi Railway Station
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com