विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2024

VIDEO : ओवरटेक के दौरान स्कॉर्पियो ने बाइक और ऑटो को मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत

बताया जा रहा है कि ऑटो रिक्शा में 15 लोग सवार थे. तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं अन्य चार लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

नई दिल्ली:

ओडिशा में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित एसयूवी ने दो बाइक सवार को आमने-सामने और एक ऑटो रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन ने इस दौरान एक ट्रैक्टर को भी टक्कर मारी. इस भीषण हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि सिंगल लेन सड़क पर एक स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से चली आ रही है. जैसे ही ये ऑटो रिक्शा से आगे निकलने की कोशिश करती है, सड़क के बीच में आ रहे दो बाइक सवारों से बचने के लिए इसके पास बहुत कम जगह बचती है और फिर इसके बाद कई गाड़ियों में भीषण टक्कर हो जाती है.

रिपोर्टों में कहा गया है कि ऑटो रिक्शा में 15 लोग सवार थे. तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं अन्य चार लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Scorpio Accident, Scorpio, Accident Video Scorpio
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com