कर्नाटक के रायचूर से हिट एंड रन का एक मामला सामने आया है. इस घटना को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से एक तेज रफ्तार कार पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारती है और उसके बाद कुछ ही दूर आगे सड़क किनारे चल रहे कुछ छात्रों को भी रौंद देती है. यह हादसा घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हो गया.
वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से तेज रफ्तार कार की टक्कर की वजह से सड़क किनारे चल रहे छात्र हवा में उड़ गए. मिल रही जानकारी के अनुसार इस घटना में दो छात्राओं को गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस के अनुसार यह घटना 18 जुलाई की है. पुलिस ने इस घटना के वीडियो के वायरल होने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि कार की टक्कर से ठीक पहले बाइक सवार युवक ने एकाएक अपनी बाइक मोड़ी थी. जिस वजह से उसकी टक्कर कार से हो गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं