विज्ञापन

सतिंदर सरताज का वो गाना, एक लाइन गाकर हुआ वायरल, बिलबोर्ड की लिस्ट में हुआ था शामिल 

सतिंदर सरताज का वो पॉपुलर पंजाबी गाना, जिसमें एक लाइन से लाइमलाइट चुरा ले गए थे पंजाबी सिंगर, आज भी लूप पर सुनते हैं फैंस. 

सतिंदर सरताज का वो गाना, एक लाइन गाकर हुआ वायरल, बिलबोर्ड की लिस्ट में हुआ था शामिल 
सतिंदर सरताज का दो लाइनों का गाना, 344 मिलियन व्यूज यूट्यूब पर मिले
Google
नई दिल्ली:

 पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज इन दिनों अपने गाने गुजारिश को लेकर चर्चा में हैं, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. लेकिन हम आपको उनके उस पंजाबी गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें केवल एक लाइन ने फैंस का दिल जीत लिया था. यहां तक कि वह गाना बिलबोर्ड की लिस्ट में शामिल हो गया था. वहीं जिस बॉलीवुड फिल्म में यह गाना आया था उसने 2000 करोड़ पार की कमाई हासिल की. जबकि यूट्यूब पर सतिंदर सरताज के इस गाने को 344 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. आइए आपको बताते हैं हम किस गाने के बारे में बात कर रहे हैं....

सतिंदर सरताज का दो लाइन वाला हिट गाना

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का गाना 'जाइए सजना' है, जिसमें सतिंदर सरताज ने दो लाइनें गाकर हर किसी को रुला दिया. इसमें सतिंदर के अलावा जेस्मिन सैंडलस की आवाज है. गाने की संगीत रचना शश्वत सचदेव ने की है. रिलीज के बाद से ही गाने ने काफी लोकप्रियता हासिल कर ली थी और फिर इस गाने ने बड़ी उपलब्धि हासिल की और बिलबोर्ड कैनेडियन हॉट 100 चार्ट पर 58वें स्थान पर पहुंचा. 

ये भी पढ़ें- Satinder Sartaaj Punjabi Song: सतिंदर सरताज का पंजाबी गाना दो महीने में बना चार्टबस्टर, सूफी अंदाज में की प्रेमिका की तारीफ, रोमांटिक गाना सिखाता इश्क का सबक

जाइए सजना गाने में सतिंदर सरताज की लाइनें

सानूं सारियां विसर गईयां राहवां वे
केड़े पासे जाईए सजना

धुरंधर द रिवेंज का हिट गाना बना जाइए सजना

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का गाना 'जाइए सजना' सतिंदर सरताज ने लिखा और गाया है. हालांकि, गाने में ज्यादातर हिस्सा जैस्मिन सैंडर्स ने गाए है और इसकी बस दो लाइनें ही सतिंदर की हैं, लेकिन उन दो लाइनों ने ही सभी के दिलों में जादू कर दिया है. उनकी आवाज इतनी रूहानी है कि उसने हर किसी के दिल को छुआ है. उनकी आवाज इस गाने में जसकीरत के हाल को बयां करती है, क्योंकि गाने में जब-जब जसकीरत अपने परिवार को अंदर आते हुए देखता है, तो उसके अंदर जो खालीपन होता है, वह इन दो लाइनों में पूरी तरह से झलक उठता है. 

ये भी पढ़ें- Ravi Kishan Bhojpuri Song: रवि किशन का 20 साल पुराना भोजपुरी गाना, श्रेया घोषाल और उदित नारायण ने बनाया माथे की बिंदिया को सुपरहिट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Satinder Sartaj, Jaiye Sajana, Dhurandhar The Revenge, Panjabi Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com