महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा हो गई है और इसमें बीजेपी ने बहुमत हासिल की है. वहीं कोल्हापुर की चंदगढ़ विधानसभी सीट से इंडिपेंडेंट उम्मीदवार शिवाजी पाटील जीते हैं और जीत के बाद वह अपने समर्थकों के साथ जश्न मना रहे थे. इस दौरान उन्होंने विजयी जुलूस भी निकाला था. जुलूस के दौरान वो लोग जेसीबी से गुलाल उड़ा रहे थे लेकिन तभी गुलाल ने आग पकड़ ली और इस वजह से पाटील समेत 3-4 लोग घायल हो गए.
महाराष्ट्र : कोल्हापुर की चंदगढ़ विधानसभी सीट से उम्मीदवार शिवाजी पाटील जीत के बाद अपने समर्थकों के साथ जश्न मना रहे थे. इस दौरान उन्होंने विजयी जुलूस भी निकाला था. जुलूस के दौरान लोग जेसीबी से गुलाल उड़ा रहे थे लेकिन तभी गुलाल ने आग पकड़ ली और 3-4 लोग घायल हो गए.#Maharashtra |… pic.twitter.com/74047R1972
— NDTV India (@ndtvindia) November 24, 2024
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
जानकारी के मुताबिक महागांव में जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त जीत हासिल करने वाले विधायक के स्वागत में आरती की जा रही थी. कुछ महिलाएं उनकी आरती उतार रही थीं और तभी ऊपर से बड़ी मात्रा में जेसीबी से गुलाल गिराया गया. इस वजह से गुलाल ने आग पकड़ ली और पाटील के साथ-साथ आसपास मौजूद कुछ अन्य लोग भी आग में झुलस गए.
हालांकि, इस घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है. शिवाजी पाटील बीजेपी से बागी उम्मीदवार हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं