वंदे भारत एक्सप्रेस को देश के प्रीमियम रेल गाड़ियों में से एक माना जाता है. इसकी सबसे बड़ी वजह ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं है. लेकिन इन दिनों वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गलत वजहों से चर्चाओं में है. दरअसल, इस ट्रेन में सर्व होने वाले खाने का एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि वंदे भारत ट्रेन में किस तरह से खराब क्वालिटी का खाना दिया जा रहा है.
इस वीडियो को खुद वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री ने बनाया है. वीडियो करीब एक महीने पहले शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन का बताया जा रहा है. यह वीडियो को उस समय बनाया गया है जब ट्रेन विशाखापत्तनम से हैदराबाद जा रही थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि वंदे भारत से यात्रा कर रहा एक यात्री खाने के पैकेट में मिले समोसे को दबा रहा है औऱ समोसे से काफी तेल निकल रहा है. यात्री ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि वंदे भारत ट्रेन में खाना काफी महंगा है, लेकिन उसकी क्वालिटी उतनी ही खराब है.
Food price in Vande Bharat train ambitiously introduced by central government is very high, quality is very bad. pic.twitter.com/ttFM8pjiYx
— Pratap Kumar (@RK23666) February 4, 2023
यात्री के इस वीडियो पर IRCTC ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. IRCTC इस वीडियो के लेकर एक ट्वीट किया और लिखा कि आपकी शिकायत को लेकर संबंधित अधिकारी को सूचित किया जा चुका है. उचित कदम उठाया जाएगा.
Sir, concerned official has been informed for corrective measures.
— IRCTC (@IRCTCofficial) February 3, 2023
बता दें वंदे भारत एक्सप्रेस पिछले साल उस समय भी चर्चाओं में आ गया था जब बेयरिंग में खराबी के कारण ट्रेन के पहिए जाम हो गए थे. नई दिल्ली-वाराणसी रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन (ट्रेन नंबर 22436) में यह तकनीकी गड़बड़ी सामने आई थी. इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. उत्तर मध्य रेलवे के दनकौर और वैर स्टेशनों के बीच वंदे भारत ट्रेन के C-8 कोच के ट्रैक्शन मोटर में बेयरिंग डिफेक्ट आ गया था. इसके बाद खुर्जा स्टेशन पर यात्रियों को शताब्दी ट्रेन से रवाना किया गया था. इसके कारण ट्रेन अपने निर्धारित समय से काफी लेट चल रही थी.
ट्रेन में तकनीकी गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद एडीआरएम दिल्ली ने अपनी टीम के साथ इस ट्रेन का निरीक्षण किया था. इसके बाद एनसीआर टीम की मदद से बेयरिंग जाम को ठीक किया गया था. हालांकि, तकनीकी गड़बड़ी के कारण ट्रेन को खुर्जा स्टेशन तक 20 किमी प्रति घंटे की सीमित गति से लाया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं