विज्ञापन
This Article is From Aug 17, 2022

Video: दिल्ली के पॉश एरिया की मार्केट में बैग छीन फरार बाइक सवार लुटेरे, महिला को लगी चोट

श्रीनगर से दिल्ली पहुंची शाहिदा बजाज 30 जुलाई को ग्रेटर कैलाश 1 के एम ब्लॉक मार्केट इलाके में अपने पति के साथ होटल लौट रही थीं. तभी बाइक सवार लुटेरे उनके बैग छीन ले गए. इस दौरान महिला को सड़क पर गिरने की वजह से चोट भी आई.

फुटेज में बाइक सवार को महिला के बैग छीनते हुए देखा जा सकता है.
नई दिल्ली:

दिल्ली के एक पॉश एरिया के बाजार में लुटेरों ने चलती बाइक पर महिला से बैग छीन लिया. जैसे ही बाइक सवार लुटेरों ने महिला का बैग छीना वो सड़क पर जा गिरी, जिस वजह से महिला को चोट लग गई. ये पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया. दरअसल श्रीनगर से दिल्ली पहुंची शाहिदा बजाज 30 जुलाई को ग्रेटर कैलाश 1 के एम ब्लॉक मार्केट इलाके में अपने पति के साथ होटल लौट रही थीं.

फुटेज में एक आरोपी को महिला के बैग छीनते हुए देखा जा सकता है, बैग छीनते ही महिला सड़क पर जा गिरी. महिला को उठाने के लिए उसके पति और एक राहगीर आगे आया. लेकिन तब तक बाइक सवार लुटेरे बैग छीनकर फरार हो गए थे. फिलहाल उनकी गिरफ्तारी होनी बाकी है. इस संबंध में पिछले महीने ग्रेटर कैलाश थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

ये भी पढ़ें : घर पर जन्मे जुड़वां बच्चों की मौत, रास्ता खराब होने से डोली में डालकर जच्चा को ले गए अस्पताल

पिछले साल इसी तरह की एक घटना में दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में भी घटी थी. तब एक बाइक सवार लुटेरे ने एक महिला को उसका मोबाइल फोन छीनने के प्रयास में सौ मीटर से अधिक दूर तक घसीटा था.

VIDEO: छत्तीसगढ़ : नक्सल प्रभावित अबुजमढ़ के आदिवासियों को मिलेगी 4जी सुविधा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bikers Snatch Women Bag, Bikers Snatch Women Bag In Delhi, Delhi Greater Kailash, M Block Market, Bag Snatchers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com