- गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी भी लेंगे हिस्सा
- दुनिया भर के 1 लाख लोग लेंगे हिस्सा
- गुजरात में बड़े निवेश की है संभावना
गुजरात में एक बार फिर 10 से 12 जनवरी तक वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट (Vibrant Gujarat Global Summit) का आयोजन होने जा रहा है. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले होने वाले इस समिट में देश विदेश के सैकड़ों निवेशक पहुंचने वाले हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार 10-12 जनवरी के दौरान वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में 133 देशों के CEO, व्यापारिक दिग्गज, मंत्रियों और राजनयिकों सहित लगभग 100,000 लोगों के आने की उम्मीद है. आयोजकों का कहना है कि यह अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होने जा रहा है. गौरतलब है कि वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट प्रत्येक 2 साल पर आयोजित होते रहे हैं. इस साल होने वाला कार्यक्रम इसका 10 वां संस्करण होने जा रहा है.
गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी भी लेंगे हिस्सा
वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में पहुंचने वाली प्रमुख कंपनियों में माइक्रोसॉफ्ट, नैस्डैक, गूगल, सुजुकी और टोयोटा है. इसके साथ ही गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी जैसे एशिया के दो सबसे अमीर लोग भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. हर क्षेत्र के कारोबारी इस समिट में पहुंच रहे हैं.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
2014 के बाद से भारत में कई निवेशकों ने लगाया है बड़ा दांव
2014 में पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद से विदेशी निवेशकों ने भारत पर लगातार बड़ा दांव लगाया है. ऐप्पल, सैमसंग, एयरबस जैसी कंपनियों ने अपने परिचालन का विस्तार भारत में किया है. हालांकि, कुछ दिग्गजों का कहना रहा है कि डिजिटल भुगतान, विनिर्माण और ई-कॉमर्स जैसे क्षेत्रों में भारतीय कारोबारियों को संरक्षण देने की नीतियों के कारण विदेशी निवेशकों के लिए नुकसानदायक रहा है.
वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट को लेकर राज्य के अधिकारियों ने कहा कि पीएम मोदी और गुजरात के अधिकारियों के लिए यह समिट चिपमेकिंग और इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में निवेशकों को आकर्षित करने का मौका पेश करेगा. गौरतलब है कि इन क्षेत्रों में भारत पिछड़ा हुआ है, प्रधान मंत्री कई कारोबारियों के साछ निवेश को लेकर अलग से भी बैठक कर सकते हैं.
2019 और 2023 के बीच लगभग 34 बिलियन डॉलर का हुआ है निवेश
बताते चलें कि गुजरात ने 2019 और 2023 के बीच लगभग 34 बिलियन डॉलर का विदेशी निवेश आकर्षित किया है. विदेश निवेश के मामले में गुजरात इस दौरान भारत में तीसरे नंबर पर रहा है. पहले नंबर पर महाराष्ट्र है जिसके पास भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई है. दूसरे नंबर पर कर्नाटक है जिसकी राजधानी बेंगलुरु देश की सिलिकॉन वैली के नाम से विख्यात है.
पीएम मोदी 10 जनवरी को करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 10 जनवरी को गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे. एक अधिकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम राज्य की राजधानी में महात्मा मंदिर सम्मेलन केंद्र में आयोजित किया जाएगा. उद्योग एवं खनन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस. जे. हैदर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शिखर सम्मेलन शुरू होने से एक दिन पहले, प्रधानमंत्री 9 जनवरी को महात्मा मंदिर के पास हेलीपैड ग्राउंड में 'वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो 2024' का भी उद्घाटन करेंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नौ जनवरी को गांधीनगर पहुंचेंगे.
'वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो 2024' का भी होगा आयोजन
अधिकारी ने बताया, 'वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का 10वां संस्करण 10 से 12 जनवरी के बीच गांधीनगर में आयोजित किया जाएगा और प्रधानमंत्री 10 जनवरी को इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. हम सम्मेलन के तहत 'वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो 2024' का भी आयोजन कर रहे हैं. नौ जनवरी की दोपहर में प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे. ट्रेड शो 13 जनवरी तक चलेगा.
ये भी पढ़ें- :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं