विज्ञापन

मुंबई में धनियापत्ता को लेकर सब्जी वाले ने कस्टमर पर चाकू से किया हमला

घायल को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया. सूचना मिलने पर वी.बी. नगर पुलिस स्टेशन मौके पर पहुंची. ये घटना ये साबित करती है कि लोगों में छोटी-छोटी बातों को लेकर गुस्सा बढ़ता जा रहा है.

मुंबई में धनियापत्ता को लेकर सब्जी वाले ने कस्टमर पर चाकू से किया हमला
  • मुंबई के कुर्ला इलाके में धनिये के दाम को लेकर सब्जी वाले और ग्राहक के बीच विवाद हुआ था
  • विवाद के दौरान सब्जी वाला श्रीनिवास कांबले ने ग्राहक पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया
  • पुलिस ने श्रीनिवास कांबले के खिलाफ BNS की धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है

मुंबई के कुर्ला इलाके में धनिये के दाम को लेकर हुए एक छोटे से झगड़े ने गंभीर रूप ले लिया. एक सब्जी वाले ने कथित तौर पर एक कस्टमर पर चाकू से हमला कर दिया,जिससे वह घायल हो गया. मुंबई की वी.बी. नगर पुलिस स्टेशन ने श्रीनिवास कांबले के खिलाफ BNS की धारा 109 के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, श्रीनिवास कांबले मुंबई के कुर्ला इलाके में सब्जी का स्टॉल लगाता है. आरोपी हरी सब्जियां बेचता है. घटना वाले दिन,शिकायत करने वाला आरोपी के स्टॉल पर गया और धनियापत्ता खरीदा. कांबले ने कथित तौर पर गुच्छे के लिए ₹20 मांगे. हालांकि, कस्टमर ने कहा कि वो इसके सिर्फ ₹10 देगा. उसे लोकल रेट पता हैं क्योंकि वह उसी इलाके में रहता है और सब्जी वाला है. इसके बाद जल्द दोनों में बहस तीखी होती गई, जिससे मौके पर तनाव पैदा हो गया. गुस्से में कांबले ने कथित तौर पर शिकायत करने वाले पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर पर चोट लग गई.

घायल को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया. सूचना मिलने पर वी.बी. नगर पुलिस स्टेशन मौके पर पहुंची. ये घटना ये साबित करती है कि लोगों में छोटी-छोटी बातों को लेकर गुस्सा बढ़ता जा रहा है और ऐसी बातों को लेकर भी लोग एक-दूसरे पर जानलेवा हमला तक कर दे रहे हैं. ऐसे में लोगों को किसी भी तरह के ऐसे उग्र व्यक्ति से उलझने की बजाए खुद को ही शांत कर लेना चाहिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhaniya Vivad, Dhaniya Patta Vivad, Coriander Leaves Fight, Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com