विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2020

उत्तराखंड: CM त्रिवेंद्र रावत सहित कई मंत्री हुए क्वारंटीन, कैबिनेट मंत्री की Covid-19 रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और अन्य मंत्रियों को होम क्वारेंटींन किया गया है.

उत्तराखंड: CM त्रिवेंद्र रावत सहित कई मंत्री हुए क्वारंटीन, कैबिनेट मंत्री की Covid-19 रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव
एहतियातन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत पूरे मंत्रिमंडल को क्वारेंटीन किया गया है

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और अन्य मंत्रियों को होम क्वारेंटींन किया गया है. महाराज 29 मई को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल हुए थे जिसके बाद एहतियातन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत पूरे मंत्रिमंडल को क्वारेंटीन किया गया है. उत्तराखंड के कैबिनेट मिनिस्टर सतपाल सिंह महाराज का इलाज ऋषिकेश के एम्स में चल रहा है, उनके साथ परिवार के 5 अन्य सदस्य भी अस्पताल में दाखिल कराए गए हैं. 

बता दें कि महाराज की पत्नी अमृता रावत की जांच रिपोर्ट में उनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद महाराज तथा उनके परिवार के अन्य सदस्यों की कोरोना जांच की गयी थी. 

इस बीच, उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में रविवार को 158 नए मरीज जुड गये और पीडितों का कुल आंकडा 907 पर पहुंच गया है. उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी बुलेटिन के अनुसार, सर्वाधिक 49 नए मरीज देहरादून में सामने आए हैं जबकि नैनीताल में 31,उधम सिंह नगर में 20, अल्मोडा में 18, हरिद्वार में 17, उत्तरकाशी में सात, पौडी गढवाल में छह , चंपावत में चार, टिहरी में तीन, चमोली में दो और रूद्रप्रयाग में एक नया मरीज है. 

बुलेटिन के अनुसार, पांच कोविड-19 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है जबकि 102 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. तीन मरीज राज्य से बाहर चले गये हैं. रविवार को सामने आए ज्यादातर मरीज बाहर से यात्रा कर प्रदेश में आए हैं. 
 

Video: योग दिवस पर पीएम मोदी के होने से देहरादून को ख्याति मिलेगी : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand, CM Trivendra Singh Rawat, Satpal Singh Maharaj, Amrita Rawat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com