विज्ञापन
This Article is From May 06, 2021

VIDEO: यूपी पंचायत चुनाव के बाद भड़की हिंसा, गोरखपुर जिले में चौकी फूंकी, गाड़ियां भी आग के हवाले

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले (Gorakhpur) में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव (Uttar Pradesh Panchayat Election Results 2021) में पराजित घोषित किए गए दो उम्मीदवारों के समर्थकों ने नई बाजार पुलिस चौकी में आग लगा दी.

VIDEO: यूपी पंचायत चुनाव के बाद भड़की हिंसा, गोरखपुर जिले में चौकी फूंकी, गाड़ियां भी आग के हवाले
गोरखपुर:

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले (Gorakhpur) में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव (Uttar Pradesh Panchayat Election Results 2021) में पराजित घोषित किए गए दो उम्मीदवारों के समर्थकों ने बुधवार को प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए नई बाजार पुलिस चौकी में आग लगा दी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश पी. कुमार ने बताया कि वार्ड संख्या 60 से जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार रवि निषाद और वार्ड संख्या 64 से इसी पद के उम्मीदवार कोडई निषाद ने मंगलवार को दावा किया कि उन्होंने दो हजार से ज्यादा मतों से चुनाव जीत लिया है लेकिन प्रशासन उन्हें जीत का प्रमाण पत्र नहीं दे रहा है.

उन्होंने बताया कि इन दोनों प्रत्याशियों ने आरोप लगाया कि बुधवार सुबह वार्ड संख्या 60 पर गोपाल यादव और 64 पर गब्बर यादव नामक प्रत्याशियों को विजयी घोषित करके उन्हें प्रमाण पत्र दे दिया गया. कुमार ने बताया कि इससे नाराज रवि निषाद और कोडई निषाद अपने समर्थकों के साथ ब्रह्मपुर विकास खंड कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया.

इस दौरान प्रदर्शनकारियों की भीड़ नई बाजार पुलिस चौकी पहुंच गई और पुलिस तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. उन्होंने बताया कि उग्र भीड़ ने पुलिस चौकी पर पथराव किया और उसमें आग लगा दी. इस दौरान चौकी परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई.

विवाद में आक्रोशित समर्थको ने नई बाजार चौकी में खड़ी पुरानी गाडियों में आग लगा दिया है. सूचना के बाद गोरखपुर पुलिस के आला अधिकारी व लगभग 10 थानों की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है. पुलिस की कई गाड़ियों में तोड़फोड़ किया गया है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा, कि इस वारदात में शामिल किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा. जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh Panchayat Election Results 2021, Panchayat Election Result Up, Gorakhpur Police Station
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com