विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2021

UP: बच्चों को पढ़ा रही थी रसोइया, वीडियो वायरल; प्रधानाध्यापक समेत शिक्षकों का वेतन रोका गया

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि मामले की जांच की जा रही है और प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है. उसके बाद दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

UP: बच्चों को पढ़ा रही थी रसोइया, वीडियो वायरल; प्रधानाध्यापक समेत शिक्षकों का वेतन रोका गया
विद्यालय के सभी शिक्षकों और प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है. (सांकेतिक तस्वीर)
बलिया:

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक प्राथमिक विद्यालय का संचालन एक रसोइये द्वारा किये जाने का वीडियो सामने आने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक समेत सभी शिक्षकों का वेतन रोककर मामले की जांच के आदेश दिये हैं.  बलिया जिले में रसड़ा के प्राथमिक विद्यालय मनिहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल हुआ, जिसमें एक रसोइया प्राथमिक विद्यालय का संचालन करती दिखाई दे रही है.

महिला रसोइया वीडियो में बच्‍चों को पढ़ने के लिए दिशा-निर्देश देते भी दिख रही है. वह वीडियो में कह रही है कि विद्यालय में प्रधानाध्यापक नहीं आते हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं और विद्यालय के सभी शिक्षकों और प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है.

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि मामले की जांच की जा रही है और प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है. उसके बाद दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
 
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP News, Uttar Pradesh, Balia, Cook Teaching Children In School, Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com