विज्ञापन

VIDEO: 'जो बोली से नहीं माना, वो गोली से मान गया' - माफियाओं पर फिर बरसे CM योगी

सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले अपराध बढ़ते थे, जबकि अब कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और अपराधियों को सख्ती से काबू किया गया है.

VIDEO:  'जो बोली से नहीं माना, वो गोली से मान गया' -  माफियाओं पर फिर बरसे CM योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों और आतंकियों को सख्त चेतावनी देते हुए सुरक्षा की बात कही है.
  • उन्होंने ब्रह्मोस मिसाइल के निर्माण को लखनऊ में बताया, जो पाकिस्तान के लिए एक बड़ा खतरा है.
  • योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर कट्टा और बम बनाने का आरोप लगाया था, जिसका उपयोग अपराध में होता था.
क्या हमारी की समरी आपके लिए उपयोगी रही ?
हमें बताएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर अपराधियों और आतंकियों को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि वोट अपनी ताकत दिखाता है. दिल्ली में यह वोट ही है जिसकी बदौलत अयोध्या में राम मंदिर बनता है और जम्मू-कश्मीर में धारा 370 समाप्त होती है. उन्होंने आगे कहा कि जो पाकिस्तान रोज भारत को उकसाने का काम करता है, उसकी छाती पर जो मिसाइल दागी जाती है, उसका निर्माण हम लोग लखनऊ में करते हैं, और वही मिसाइल पाकिस्तान को कंपा देती है.

'ब्रह्मोस मिसाइल की काट दुनिया के पास नहीं..'

CM योगी ने कहा कि पाकिस्तान ‘बाप-बाप' कहकर चिल्ला उठता है, क्योंकि ब्रह्मोस मिसाइल की काट दुनिया के पास नहीं है और इसका निर्माण लखनऊ में हो रहा है. उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे क्या करती थीं- कट्टा और बम बनवाती थीं, जिनका इस्तेमाल निर्दोष लोगों और व्यापारियों को लूटने और बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने के लिए किया जाता था.

उन्होंने कहा कि हमने इन स्थितियों को सुधारा है और जो लोग समझाने से नहीं माने, वे कार्रवाई से जरूर मान गए. मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा के लिए आज ब्रह्मोस मिसाइल उत्तर प्रदेश में बनाई जा रही है. जब भारत का बहादुर जवान इस मिसाइल को दुश्मनों पर दागता है, तो पाकिस्तान ‘बचाओ-बचाओ' की गुहार लगाने लगता है. उन्होंने कहा कि जो बोली से नहीं माना है, तो गोली से जरूर मान गया है.

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति हम सभी का दायित्व है और इसी दायित्व का निर्वहन करने के लिए हम राजनीति में आए हैं. उन्होंने कहा कि राजनीति सेवा का माध्यम है और इसी माध्यम से सुरक्षा, सुशासन और नागरिकों के अधिकार सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है.

वहीं, कुशीनगर को लेकर सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले पहचान का संकट था. जंगल पार्टी का यहां आतंक था, महली माफियाओं का बोल बाला था. किसानों की भी बुरी स्थिति थी. क्या कोई ये सोचता भी था कि गरीब को फ्री में राशन मिलेगा. उन्होंने कहा कि इस फाजिलनगर विधानसभा में मुझे कई बार आना पड़ा था, कसया विधानसभा में भी आता था, जब भूख से मुसहरों की मौत होती थी.

ये भी पढ़ें : 'माफिया और मच्छर दोनों को खत्म किया', कुशीनगर में CM योगी बोले- पहले जंगल पार्टी का आतंक था

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com