उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के एक निजी अस्पताल के बाहर हुए भीषण सिलेंडर विस्फोट में आज दो लोगों की मौत हो गई. दोनों शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए हैं. धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग अपने घरों में दुबक गए. विस्फोट से अस्पताल और आसपास के घरों के शीशे टूट गए. सामने आई वीडियो में लोग डरे हुए हैं और ऑक्सीजन सिलेंडर से लदा एक ट्रक भी बीच सड़क पर खड़ा दिख रहा है. घटना जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक, सीओ और मुग़लसराय विधायक मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
जानकारी के अनुसार मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रवि नगर इलाके में दयाल हॉस्पिटल स्थित है. यहां पर सुबह 9:00 से 9:30 के बीच ऑक्सीजन सिलेंडर की गाड़ी ऑक्सीजन सिलेंडर देने आई थी. इस दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर उतारा जा रहा था, तभी किन्हीं कारणों से ऑक्सीजन सिलेंडर में धमाका हो गया. जिससे ऑक्सीजन सिलेंडर की गाड़ी पर मौजूद दो लोग इसकी चपेट मे आ गए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के सीओ अनिरुद्ध सिंह समेत मुग़लसाराय पुलिस मौके पर पहुंची. आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई. मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची. पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया.
मृतकों की शिनाख्त हो चुकी है, दोनों लोग ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई करने वाली कंपनी में काम करते थे. घटना के समय अस्पताल के बाहर से गुजर रहा ट्रैक्टर चालक इटों से भरा ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मामले में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. यह भी जांच की जाएगी क्या ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिलिंग और पैकिंग सही था या नहीं. मामले में जिसकी भी लापरवाही होंगी उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं