उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में NDTV का कॉन्क्लेव... 'उम्मीदों का प्रदेश, उत्तर प्रदेश' के दौरान भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हमारी विश्वसनीयता बहुत स्ट्रांग है.आज कांग्रेस के साथ क्राइसिस ऑफ क्रेडिबिलिटी है. उन्होंने कहा कि 70 सालों में आप कोई एक ऐसा मुद्दा नहीं बता सकते हैं, जिस पर हमने अपना स्टैंड बदला हो. कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये एक मुद्दा नहीं बता सकते हैं, जिस पर स्टैंड चेंज न किया हो. साथ ही आम आदमी पार्टी पर जन लोकपाल को लेकर भी हमला बोला और कहा कि टोपी जनता को पहना दी गई. वहीं सुधांशु त्रिवेदी को जवाब देते हुए कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि यह भूल जाते हैं कि कश्मीर में किससे एलायंस किया था.
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जरूरत के वक्त कैसे स्टैंड चेंज किया जाता है, यह कांग्रेस ने दिखाया है. भारत में एक ही चुनाव ऐसा हुआ है, जहां पर राम का नाम लेकर चुनाव अभियान की शुरुआत की गई. नवंबर 1989 में स्वर्गीय राजीव गांधी ने अयोध्या से राम का नाम लेकर रामराज्य के संकल्प के साथ अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की. एक साल के अंदर ही नवंबर 1990 में कार सेवकों पर गोली चलाने वाली मुलायम सिंह सरकार को समर्थन दे दिया. इतना बड़ा परिवर्तन आप नहीं देख सकते हैं.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
उन्होंने कहा कि हम भारत की राजनीति में विचार बदलने के लिए आए थे. आज विचार में यह बदलाव आया है कि ममता बनर्जी चुनावी मंच से चंडी पाठ कर रही हैं, प्रियंका गांधी चुनावी मंच से देवी स्तुति कर रही हैं तो उत्तर प्रदेश का चुनाव होता है तो अखिलेश यादव को सपने में भगवान दिख जाते हैं.
सलमान खुर्शीद ने कहा कि बदलते समय के साथ आप अपने आप को नहीं बदलते हैं तो आप खत्म हो जाते हैं. उन्होंने कांग्रेस को लेकर कहा कि हम तेजी से अपने आप को बदल नहीं पाए. साथ ही उन्होंने कहा कि यह कहना कि स्टैंड बदला है, स्टैंड बदलना कोई बुरी बात नहीं है. हमने अगर बुरा स्टैंड लिया है तो उस पर चर्चा हो सकती है. क्या कहा और क्या किया इसका आप मूल्यांकन करने लगेंगे तो 50 चीजें निकल आएगी.
सलमान खुर्शीद ने विपक्षी पार्टियों के नेता की 23 जून को पटना में होने वाली बैठक को लेकर कहा कि लोगों का प्रयास रहेगा कि अगर पूरे भारत में आमने-सामने की लड़ाई होगी तो 60-40 की सच्चाई सामने आ जाएगी. एनडीए पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह 40 फीसदी पर सत्ता में बैठे हैं, 60 फीसदी सत्ता में बाहर बैठे हैं. जवाब में सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राजीव गांधी को 400 की मेजोरिटी आई थी तो उन्हें 42 फीसदी वोट मिला था. उन्होंने कहा कि नेहरूजी से इंदिराजी तक कभी उन्हें 40 फीसदी वोट नहीं मिला. उन्होंने कहा कि हमें कोई चिंता नहीं है. पटना की दोस्ती उतनी ही मजबूत है, जितना पटना का वो पुल था.
सलमान खुर्शीद ने कहा कि बदलते सब हैं, कुछ चुनाव को देखकर बदलते हैं तो कुछ इस विश्वास में बदलते हैं कि आज समय बदला है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में गोलियां चली हैं तो गाड़ियां भी पलटी हैं. उन्होंने कहा कि जिन्होंने गलत किया है उनके घर नहीं ढहाए गए, और लोगों के घर ढहाए गए.
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के हालात को लेकर खुर्शीद ने कहा कि हमारे सामने गंभीर चुनौती है, यह कहना कि हम एक बार फिर यह कहना कि उत्तर प्रदेश में हम एक बार फिर डोमिनेंट फोर्स बन सकें वो तो बहुत बाद की बात है, लेकिन कम से कम हम अपनी उपस्थिति दर्ज करें और इसको हम कितना जल्दी कर सकते हैं कब तक कर सकते हैं, इस पर बात हो सकती है. हालांकि विश्वास है कि हम करेंगे. अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे तो उसका दूरगामी प्रभाव होगा और दिल्ली में सबको पता चलेगा.
'आतंकवाद सिर्फ दक्षिण कश्मीर तक सीमित'
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि महबूबा मुफ्ती के साथ जो किया वो हमारा प्रयास था. वो असफल रहा. साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे आने से पहले आतंकवाद देश के कई इलाकों में था, वहीं आतंकवाद आज सिर्फ दक्षिण कश्मीर के चार जिलों तक सीमित करने में सफल रहे हैं, यह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धि है.
'हिंदू मेजोरिटी को नजरंदाज नहीं कर सकते'
सलमान खुर्शीद ने कहा कि हमारा देश हिंदू मेजोरिटी है, इसको नजरंदाज नहीं कर सकते हैं लेकिन संविधान के हिसाब से किसी भी धर्म को अनदेखा नहीं कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि जब चुनाव में उतरे तो हम ये न कहें की हम कितनी दफा मंदिर गए या मजार.
ये भी पढ़ें :
* 2024 के चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा क्या? अखिलेश यादव ने बताया
* आज का यूपी नया यूपी है, लोगों के सपने पूरे हो रहे हैं : NDTV कॉनक्लेव में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल
* "यूपी में अपराधियों की गाड़ी पलट जाती है" : NDTV कॉन्क्लेव में UP STF चीफ अमिताभ यश ने दिया ये जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं