एनडीटीवी कॉनक्लेव में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि आज का यूपी नया यूपी है. लोगों के सपने पूरे हो रहे हैं. आज उत्तर प्रदेश नंबर 1 प्रदेश बन गया. यूपी हर दृष्टि से नंबर वन बना है. मैंने ऐसा नहीं कहा कि पिछली किसी सरकार ने काम नहीं किया, बल्कि हमारे जैसा काम किसी ने नहीं किया. भारतीय जनता पार्टी के साथ जो हमारा गठबंधन है, वो नतीजों से साफ है कि जनता और कार्यकर्ताओं को पसंद आ रहा है. 2024 में फिर पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार बनने जा रही है. हमारी सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है.
जातीय गणना के मुद्दे पर अनुप्रिया ने कहा कि यह NDA सरकार में ही होगी. बीजेपी जनता पार्टी बड़ी पार्टी है ऐसा नहीं है कि इस विषय को लेकर मंथन नहीं चल रहा होगा. मैं कोई भविष्यवाणी नहीं कर रही, लेकिन ये एनडीए के कार्यकाल में ही होगी.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
उम्मीद पर दुनिया कायम है
अपना दल को लेकर अनुप्रिया ने कहा कि बीजेपी ने दो सांसद वाली पार्टी से शुरुआत की थी, हम अभी 2 सांसद वाली पार्टी हैं, बीजेपी पूर्ण बहुमत में है, हमारा भी समय आ सकता है, उम्मीद पर दुनिया कायम है.
यूपीए सरकार में किस तरह फैसले होते हैं ये मीडिया को बताया जाता होगा, हमारी सरकार में अलग तरीके से काम होता है, मोदी जी टीम लीडर हैं. विपक्षी एकता के मुद्दे पर वह बोलीं कि विपक्षी एकता तब होती है जब आप एकमत हों, कोई टीम लीडर होना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं