उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में NDTV का कॉन्क्लेव... 'उम्मीदों का प्रदेश, उत्तर प्रदेश' चल रहा है. इसमें उत्तर प्रदेश के जाने माने नेताओं सहित अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं. शुरुआती सत्र में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी.
अखिलेश यादव ने कहा कि हमें लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए फौज तैयार करनी होगी और इसकी तैयारी जारी है. उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता इस बार पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) फॉर्मूले के साथ एनडीए पर भारी पड़ेंगे.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
2024 लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी को हराने वाली सभी पार्टियों को साथ आकर लड़ना चाहिए. पिछले चुनावों में हमने बड़ा दिल दिखाया है, जो दल जहां मजबूत हैं, वहां उसके तहत गठबंधन कर चुनाव लड़ा जा सकता है.
सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमने अच्छा पुलिस का इंफ्रास्ट्रक्चर दिया. दूसरे देशों में जाकर देखा कि कैसी पुलिस व्यवस्था है. 1090 बनाया गया. सुप्रीम कोर्ट ने इसकी तारीफ की. प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है. इतनी लूट कभी नहीं हुई जितनी इस सरकार में है. केवल प्रचार करना सही नहीं है.
NDTV Conclave Live Update: 'उम्मीदों का प्रदेश, उत्तर प्रदेश', अखिलेश यादव Exclusive
उन्होंने कहा कि देश में जातीय जनगणना होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने सरकारी के साथ-साथ प्राइवेट नौकरियों में भी आरक्षण दिए जाने का समर्थन किया.
अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े वादे करती है. लेकिन पिछले 6 सालों में एक भी जिला अस्पताल नहीं बना है. हमारी सरकार में उत्तर प्रदेश में कई एक्सप्रेस-वे बने. उससे किसानों को फायदा हुआ.
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने NDTV कॉन्क्लेव में कहा कि उत्तर प्रदेश असल में उम्मीदों का प्रदेश है. ये प्रदेश बहुत सकारात्मक है. मुझे याद है, बिना इंवेस्टमेंट मीट किए हमारे समय में निवेश आया था. अखिलेश यादव ने दावा किया कि आज निवेश नहीं आ रहा है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक भी जिला अस्पताल पिछले 6 सालों में नहीं बना है. इस सरकार ने घर-घर एंबुलेंस की सेवा बंद कर दी, जिससे काफी लोग परेशान हैं. अखिलेश यादव ने दावा किया कि यूपी सरकार में पिछले 6 सालों में कोई मंडी नहीं बनी है.
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे ज्यादा संभावनाएं, मौके उत्तर प्रदेश में हैं. गरीब अपना जीवन बदलना चाहता है. क्या सरकार से वाकई उम्मीद बची है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं