विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2022

नेहा राठौर को यूपी में सिर्फ "का बा" ही क्यों दिखता: उनके पार्ट-2 गाने की हर लाइन पर सवाल!

नेहा सिंह राठौर ने 'यूपी में का बा' का पार्ट टू लॉन्‍च कर दिया है. इसमें वह गन्ना किसान, खुले में घूम रहे सांड, दलित और बलात्कार जैसे मामलों में शामिल नेताओं पर कटाक्ष करती नजर आ रही हैं.

नेहा के इस गीत ने यूपी की राजनीति में एक भूचाल ला दिया है
वाराणसी:

नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) ने 'यूपी में का बा' का पार्ट टू लॉन्‍च कर दिया है. इसमें वह गन्ना किसान, खुले में घूम रहे सांड, दलित और बलात्कार जैसे मामलों में शामिल नेताओं पर कटाक्ष करती नजर आ रही हैं. नेहा इन लाइनों के माध्यम से यूपी की जनता को क्या समझाना चाहती हैं और क्यों इन लाइनों को उन्होंने चुना, इन सवालों का जवाब तो नेहा ने दिया है लेकिन उस सवाल का भी जवाब दिया कि क्या वह राजनीति में जाना चाहती हैं और क्यों उन्हें यूपी में सिर्फ "का बा" ही दिखता है. 

VIDEO: भोजपुरी गानों से यूपी चुनाव में लगा 'देसी तड़का'

नेहा ने बातचीत में कहा कि यूपी में जो कुछ है वह तो सरकार बड़े-बड़े सरकारी विज्ञापनों और उनके कलाकार गानों के माध्यम से सब कुछ बता ही रहे हैं. अखबार रोज सरकार की उपलब्धियों के आंकड़ों को बताने में नहीं थक रहे हैं. ऐसे में वह जनता की आवाज बन रही हैं. और यही वजह है कि वह यूपी में "सब बा" की जगह यूपी में "का बा" की तलाश कर रही हैं, क्योंकि यह जनता की तलाश है और नेहा सिंह राठौर जनता की बात कर रही हैं. उनका मानना है कि लोकतंत्र में सरकारों से सवाल पूछने चाहिए, ना कि उनके किए गए काम के कसीदे पढ़ने चाहिए. उसको पढ़ने के लिए तो सरकारी मीडिया है ही और उन्हें अच्छे काम करने के लिए ही तो चुना गया था. और अगर हम, जिन्होंने वोट दिया है, वह उनसे सवाल नहीं करेंगे तो फिर कौन करेगा. इसलिए एक ऐसे दौर में जब मीडिया से लेकर जिन पर इस तरह के सवाल पूछने की जिम्मेदारी थी, वह चुप हैं या एक तरफा तारीफ में लगे हैं. ऐसे में नेहा जैसी एक लड़की लोकतंत्र के उस परचम को ऊंचा उठाने के लिए लोगों से सवाल कर रही है कि यूपी में "का बा".

'यूपी में का बा' की सिंगर नेहा सिंह राठौर ने बताया, नहीं हुई है शादी, बताई पूरी दास्तान

नेहा के इस गीत ने यूपी की राजनीति में एक भूचाल ला दिया है. उन्‍हें तरह-तरह से ट्रोल किया जा रहा है. उनके कुछ पुराने वीडियो भी लाकर यह बताया जा रहा है कि नेहा ने गाने से तौबा कर ली है. नेहा इस बात का भी जवाब देती हैं कि वह इन चीजों से न तो डरने वाली हैं और न रुकने वाली हैं. अभी वह जनता की आवाज बन कर यूपी के चुनाव में पार्ट 2 लेकर आई हैं. इसके आगे भी वह पार्ट थ्री और पार्ट फोर भी लेकर आयेंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Mein Ka Ba Part 2, Neha Singh Rathore, UP Mein Ka Ba, UP Assembly Polls 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com