विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2022

'यूपी में का बा' की सिंगर नेहा सिंह राठौर ने बताया, नहीं हुई है शादी, बताई पूरी दास्तान

भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर ने जब यूपी में 'का बा' गाया तो हंगामा मच गया. उनका सॉन्ग वायरल हो गया लेकिन उन्हें कई तरीकों से ट्रोल भी किया जाने लगा. अब उनका यह जवाब आया है.

नेहा सिंह राठौर ने गाया है 'यूपी में का बा'
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिंगर नेहा सिंह राठौर ने जब यूपी में 'का बा' गाया तो हंगामा मच गया. उनका सॉन्ग वायरल हो गया लेकिन उन्हें कई तरीकों से ट्रोल भी किया जाने लगा. उनकी शादी की बातें भी सांमने आने लगीं. नेहा सिंह राठौर से अजय सिंह ने बात की और नेहा सभी सवालों के जवाब विस्तार से दिए. शादी अभी नहीं होने की वजह पर बात करते हुए नेहा सिंह राठौर ने NDTV बताया, 'नेहा सिंह राठौर ने कहा कि जब भी आप कुछ बड़ा करते हैं तो पीछे से चार लोग आ जाते हैं. नेहा सिंह राठौर ने बताया कि उनकी शादी नहीं हुई है, 'सिर्फ सगाई हुई है सगाई भी बनारस में नहीं बल्कि अंबेडकरनगर में हुई है. अब जब सगाई का बता रहे हैं तो शादी का भी बता देंगे. अभी हमारी शादी नहीं हुई है.' 

शादी क्यों नहीं हुई इसकी वजह नेहा बताती हैं, 'कोरोना के समय की बात है. हमारी होने वाली सास को रेमडेसिविर नहीं मिला. अम्बेडकर नगर मेडिकल कॉलेज के डीन साहब ने कहा था कि हिमांशु तुम को मिल जाएगा, और लास्ट में जब उस महिला को जिसे सुई से डर लगता था, वो लास्ट टाइम में कह रही थी कि बेटा हमें इंजेक्शन लगवा दो. हमारी जान बचा लो. रेमेडिसिविर नहीं मिला, उस हॉस्पिटल में वेंटीलेटर था. वेंटीलेटर चलाने वाला कोई नहीं था. लास्ट में उनकी जान चली गई. तो हमारी शादी होने वाली थी जून 2021 में. लेकिन हमारे में कहा जाता है कि जब कोई अप्रिय घटना हो जाए तो शादी टल जाती है. तो हमारी शादी नहीं हुई. उस समय होने वाली थी लेकिन नहीं हुई. अब जाने कब होगी. 

नेहा सिंह राठौर ने 'यूपी में का बा' को लेकर आगे कहा, 'लोग कुछ भी कहते हैं. जब मैंने बिहार में का बा गाया था, तब लोगों ने कह दिया कि यह आरजेडी की एजेंट है. मैंने तो उस गाने में बिहार में तीस साल के शासन की बात कही है. अगर हम आरडेजी के एजेंट होते तो हमें वह निकाल देते. यह गलत है, लोग बदमाशियां कर रहे हैं मुझे हतोत्साहित करने के लिए.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Singh Rathore, UP, UP Mein Ka Ba, UP Mein Ka Ba Song, Singer Neha Singh Rathore, Neha Singh Rathore Songs, Bhojpuri Singer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com