विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2022

UP : गाजीपुर में कपड़े सुखाने के तार में करंट आने से पिता-पुत्र झुलसे, मौत 

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर (Ghazipur) जिले के भांवरकोल थाना इलाके के एक गांव में बिजली के करंट (Current) की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौत (Died) हो गयी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

UP : गाजीपुर में कपड़े सुखाने के तार में करंट आने से पिता-पुत्र झुलसे, मौत 
सोमवार की शाम दोनों शवों का गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया.
गाजीपुर:

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर (Ghazipur) जिले के भांवरकोल थाना इलाके के एक गांव में बिजली के करंट (Current) की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौत (Died) हो गयी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार गाजीपुर जिले के भावरकोल थाने के माढूपुर गांव में सोमवार को आंगन में टंगे अरगनी (कपड़ा सुखाने के लिये लगाये गये तार) में करंट आने से सोमवार की सुबह कपड़ा उतारने गये किसान सतीश नारायण मालवीय (63) छटपटाने लगे. उन्होंने बताया कि उन्हें बचाने पहुंचा उनका बेटा अंकित मालवीय (28) भी करंट की चपेट में आ गया.

इसके बाद पिता पुत्र दोनों गंभीर रूप से झुलस गए. उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से झुलसे दोनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. सोमवार की शाम दोनों शवों का गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया.


 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Ghazipur, Electric Current, Father-son Died
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com