यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है. सीएम योगी ने 3 महीने के लिए मुफ्त राशन योजना बढ़ा दी है. योगी आदित्यनाथ ने बताया कि यूपी की 15 करोड़ जनता को नि:शुल्क खाद्यान योजना तीन माह तक के लिए बढ़ा दी गई है. पहले यह योजना मार्च 2022 तक थी. मगर यूपी की योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की पहली बैठक में इस योजना को 3 माह तक बढ़ाने पर मुहर लगाई गई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यूपी सरकार में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बात करते हुए कहा कि हमने ग़रीबों को ध्यान में रखते हुए ये फ़ैसला लिया गया है, इसलिए तीन महीनों तक यूपी में मुफ़्त राशन दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना है. आपको बता दें कि पिछली सरकार में ब्रजेश पाठक कानून मंत्री थे. लेकिन इस बार उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया है.
ये भी पढ़ें: बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने चोर को जमकर पीटा, इलाज के दौरान मौत
कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद जताई जा रही थी. कैबिनेट की बैठक के बाद वह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आगे की कार्ययोजना पर भी चर्चा करेंगे. इसलिए यूपी सरकार की इस बैठक को कई लिहाज से खास माना जा रहा है. राज्य में बीजेपी की सरकार बन गई है और पार्टी ने चुनाव के दौरान जनता से कई वादे किए थे. ऐसे में योगी सरकार ने अपनी तरफ से जनता को पहला तोहफा दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं