उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बाराबंकी में सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है और 20 के करीब यात्री घायल हैं. यह हादसा तब हुआ जब सड़क किनारे खड़ी एक डबल डेकर बस में पीछे से से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी डबल डेकर बस जा घुसी. 8 यात्रियों की वही मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी है कि तीन लोगों की हालत बेहद गंभीर है, उन्हें लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है.
#WATCH | Accident at Purvanchal expressway near Barabanki in UP leaves 6 persons dead & 18 injured after a speeding double-decker bus collided with a stationary one. 3, reported to be critical, referred to trauma centre in Lucknow. Buses were en route from Bihar to Delhi pic.twitter.com/RUELIchJh9
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 25, 2022
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यह घटना लोनीकटरा थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास हुई. पता चला है कि ये दोनों डबल-डेकर बसें बिहार के सीतामढ़ी और सुपौल से दिल्ली जा रही थीं.
एएसपी मनोज पाण्डेय सहित पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद थी और राहत व बचाव कार्य जारी था. घायलों को सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया है. वहीं, गंभीर घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है.
उत्तराखंड के हरिद्वार में सड़क हादसे, 6 कांवड़ियों की मौत, दो दर्जन बाइक मे लगी आग
बता दें कि अभी पिछले महीने ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक और हादसा हुआ था. 15 जून को सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार-टैंकर में भिड़ंत हो गई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और दो लोग घायल हुए थे. कार में छह लोग सवार थे.
यह हादसा टैंकर और कार के आमने-सामने से टकरा जाने के कारण हुआ था.
Video : यूपी के हाथरस में ट्रक ने राह चलते 6 कांवड़िए को कुचला, 5 की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं